* तय तारीख में होना होगा पेश
* निरस्त हो सकती हैं मान्यता
कोरबा (मंथन) अधिकृत जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के 11 निजी विद्यालय को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैं। बताया जा रहा हैं कि 10वीं-12वीं के कमजोर परीक्षा परिणाम पर डीईओ ने सख्त रुख अपनाया हैं। इस विषय पर कारण बताओ नोटिस जारी कर विद्यालय प्रबंधन से जवाब मांगा गया हैं। तय तारीख पर पेश होने के निर्देश जारी किये गए हैं। जानकारी के अनुसार संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी गयी हैं। कारण बताओ नोटिस जारी होते ही निजी विद्यालय प्रबंधकों में हड़कंप मच गया हैं।
बताया जा रहा हैं कि पुरे जिले में 12वीं में 8745 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 1941 छात्र फेल हुए हैं। इसी कड़ी में 10वीं में 10414 छात्रों में से 3547 फेल हुए हैं। 13 साल बाद 10वीं एवं 12वीं की टॉप 10 सूची से इस बार बालोद जिला बाहर हुआ हैं।
02 मई / मंथन मित्तल



