Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    (कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) डिजिटल जनगणना-2027 अंतर्गत आयुक्त पहुंचे दर्री जोन
    कोरबा

    (कोरबा) डिजिटल जनगणना-2027 अंतर्गत आयुक्त पहुंचे दर्री जोन

    By Vinod Mittal05/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * मकान सूचीकरण कार्य का किया निरीक्षण
    * प्रगणकों का किया मार्गदर्शन
    * 1 मई से 30 मई तक घर-घर पहुंच रहे प्रगणक
    * जानकारियों को कर रहे संकलित व मकान का सूचीकरण
    कोरबा (मंथन) कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन के स्याहीमुड़ी क्षेत्र में पहुंचकर प्रगणकों द्वारा किये जा रहे मकान सूचीकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया, उन्होने प्रगणकों का मार्गदर्शन करते हुये त्रुटिरहित मकान सूचीकरण कार्य किये जाने के निर्देश उन्हें दिये। इस मौके पर आयुक्त श्री पाण्डेय ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, अतः इसमें किसी प्रकार की त्रुटि गुंजाईश नहीं होनी चाहिये, इस मौके पर अपर आयुक्त विनय मिश्रा, जोन कमिश्नर लीलाधर पटेल सहित प्रगणकगण व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
    उल्लेखनीय है कि डिजिटल जनगणना 2027 के तहत डिजिटल जनगणना का कार्य किया जा रहा है, इसके प्रथम चरण में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों द्वारा की जाने वाली स्व-गणना के लिये समय निर्धारित था, तत्पश्चात 01 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण का कार्य करते हुये प्रत्येक मकान के विवरण को दर्ज किये जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, प्रगणक घर-घर पहुंच रहे हैं तथा मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का कार्य संपादित करा रहे हैं, जिसके अंतर्गत घर की स्थिति, सुविधायें और मूलभूत जानकारी संकलित की जा रही है। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने निगम के दर्री जोन के स्याहीमूड़ी बस्ती पहुंचकर प्रगणकों द्वारा किये जा रहे मकान सूचीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया, प्रगणकों एवं उपस्थित वार्डवासियों से चर्चा की था प्रगणकों को मार्गदर्शन करते हुये त्रुटिरहित मकान सूचीकरण का कार्य किये जाने के निर्देश दिये।
    आयुक्त श्री पाण्डेय ने आमजन से अपील करते हुये कहा कि जब प्रगणक जनगणना व मकान सूचीकरण कार्य हेतु उनके घर पहुंचे तो कृपया वे प्रगणकों को अपना पूर्ण सहयोग दें तथा प्रगणकों द्वारा चाही गई जानकारी उपलब्ध करायें ताकि त्रुटिरहित जनगणना का कार्य सुनिश्चित किया जा सके।

    02 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) मौसम बदलते ही रेस्क्यु टीम हुई चौकन्नी
    Next Article (कोरबा) 11 विद्यालयो को भेजा गया कारण बताओ नोटिस

    Related Posts

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    06/06/2026

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    06/06/2026

    (कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य

    06/06/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/06/2026

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए…

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    (कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य

    (कोरबा) सेतु पोर्टल से अब घर बैठे बनेगा राशनकार्ड

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.