Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    (कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह 3 मई को
    कोरबा

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह 3 मई को

    By Vinod Mittal05/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कोरबा जिले से भी कई जोड़े होंगे शामिल
    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा सामाजिक सेवा एवं समरसता की भावना को साकार करते हुए रविवार, 3 मई 2026 को रायपुर स्थित श्रीराम मंदिर में 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस गरिमामय आयोजन में प्रदेशभर से चयनित 51 जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया जाएगा, जिसमें कोरबा जिले से भी कई जोड़े सम्मिलित करेंगे। संगठन द्वारा बताया गया कि सभी सहभागी जोड़ों की तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं तथा कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित स्वरूप देने हेतु व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं।
    इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रदेश के अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति संभावित है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बृजमोहन अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल तथा मंत्री राजेश अग्रवाल सहित अन्य विशिष्टजन शामिल होंगे। सभी अतिथि नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना करेंगे।
    इस अवसर पर प्रांतीय चेयरमैन अशोक मोदी ने जानकारी देते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक सहयोग, सेवा एवं संगठनात्मक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने बताया कि इस पुनीत कार्य में भाग लेने हेतु कोरबा से वे स्वयं सहित संगठन के उपाध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, बजरंग अग्रवाल, विशेष आमंत्रित सदस्य अमरनाथ अग्रवाल, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, भगवती प्रसाद गोयनका, मंगल परिणय आयोग की संयोजिका शोभा केड़िया, ऊमा बंसल, प्रीति मोदी सहित अन्य पदाधिकारी बड़ी संख्या में रायपुर पहुँचेंगे।
    श्री मोदी ने बताया कि संगठन द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार के सामूहिक विवाह सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के युवक-युवतियों का विवाह सम्मानपूर्वक एवं निःशुल्क संपन्न कराया जाता है, जिससे परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होता है। उन्होंने आगे कहा कि यह पहल समाज में एकता, सहयोग एवं समानता का संदेश देती है तथा अन्य सामाजिक संगठनों को भी इस प्रकार के सेवा-कार्य हेतु प्रेरित करती है। यह आयोजन केवल विवाह समारोह नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व, मानवीय संवेदना और सामूहिक सहयोग की एक प्रेरक मिसाल है।

    02 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पुलिस विभाग 15 दिन में करेगा पासपोर्ट का भौतिक सत्यापन-आईजी ने दिए निर्देश
    Next Article (कोरबा) डीज़ल संकट और कुदुरमाल पुल की बदहाली पर प्रशासन की चुप्पी से बढ़ रहा जन आक्रोश

    Related Posts

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    06/06/2026

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    06/06/2026

    (कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य

    06/06/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/06/2026

    (कोरबा) ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए…

    (कोरबा) राहगीरों से लेकर ग्रामीणों का सहारा बना मानव सेवा जल केंद्र

    (कोरबा) अदानी कोरबा पावर लिमिटेड में ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान शुरू-15 जून तक 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य

    (कोरबा) सेतु पोर्टल से अब घर बैठे बनेगा राशनकार्ड

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.