Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) डिजिटल जनगणना कार्य का हुआ शुभारंभ
    कोरबा

    (कोरबा) डिजिटल जनगणना कार्य का हुआ शुभारंभ

    By Vinod Mittal05/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में जनगणना-2027 के कार्य का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कुणाल दुदावत के निर्देशन में जिले के सभी चार्ज क्षेत्रों में प्रगणक एवं पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) फील्ड में उतरकर हाउस-लिस्टिंग ब्लॉक की पहचान करते हुए घर-घर सर्वेक्षण कर रहे हैं।
    इस महत्त्वपूर्ण कार्य में जिले के 06 नगरीय निकाय-नगर पालिक निगम कोरबा के 07 जोन, नगर पालिका परिषद दीपका, कटघोरा, बांकीमोंगरा, तथा नगर पंचायत पाली एवं छुरीकला शामिल हैं। साथ ही जिले की सभी 12 तहसीलों-कोरबा, भैसमा, बरपाली, करतला, कटघोरा, दर्री, पोड़ी-उपरोड़ा, पसान, पाली, हरदीबाजार, दीपका और अजगरबहार में जनगणना कार्य सुचारू रूप से आरंभ किया गया है।
    जनगणना के दौरान प्रगणकों द्वारा 33 बिंदुओं पर आधारित विस्तृत जानकारी ली जा रही है, जिनमें भवन का प्रकार, उसमें उपलब्ध सुविधाएं, निर्माण सामग्री, बिजली-पानी की उपलब्धता, इंटरनेट, मोबाईल, टीवी, कार जैसे संसाधनों की स्थिति सहित अन्य आवश्यक तथ्य शामिल हैं।
    जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी मोहन सिंह कंवर ने बताया कि राज्य नोडल अधिकारी बैद्यनाथ द्वारा जनगणना कार्य का मैदानी निरीक्षण किया गया। उन्होंने कोरबा नगर निगम के कोसाबाड़ी जोन, टी.पी. नगर जोन तथा तहसील अजगरबहार में चल रहे जनगणना सर्वेक्षण का अवलोकन किया और प्रगणकों से जानकारी भी ली।
    उन्होंने बताया कि यह भारत की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना है। प्रगणक घर-घर जाकर प्राप्त सभी सूचनाओं को एचएलबी ऐप में दर्ज करते हैं। डेटा दर्ज होने के बाद वह स्वतः सुपरवाइजर की आईडी में सिंक होता है, जहां सत्यापन के पश्चात उसे मुख्य सर्वर पर भेज दिया जाता है। डिजिटल प्रक्रिया के चलते डेटा प्रोसेसिंग अत्यंत तेज होगी और सरकार को विकास योजनाओं के लिए आवश्यक आंकड़े समय पर उपलब्ध हो सकेंगे।
    जिले में जनगणना कार्य की मॉनिटरिंग अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी ओंकर यादव द्वारा की जा रही है। उन्होंने जिले के सभी 24 चार्ज अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनगणना कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चार्ज अधिकारी अपने अधीनस्थ प्रगणकों और सुपरवाइजरों पर सतत निगरानी रखते हुए गुणवत्तापूर्ण डेटा संग्रहण सुनिश्चित करेंगे। साथ ही प्रत्येक चार्ज स्तर पर जनगणना से संबंधित समस्याओं एवं शंकाओं के निराकरण हेतु कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी स्तर पर कार्य में बाधा न आए और प्रक्रिया सहजता से पूर्ण हो सके।
    कोरबा जिले में कुल हाउस-लिस्टिंग ब्लॉक की संख्या 2073 है। वर्तमान में स्व-गणना अंतर्गत 10,669 परिवारों ने स्वयं जनगणना विवरण दर्ज किया है, जो जन सहभागिता का सकारात्मक संकेत है। कोरबा जिले में 01 मई 2026 से डिजिटल जनगणना का यह महत्वपूर्ण कार्य पूरी व्यवस्था, सतर्कता और पारदर्शिता के साथ आरंभ किया गया है।

    01 मई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का आवेदन देकर निराकरण कराएं : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन
    Next Article (कोरबा) सुशासन तिहार 2026 का शुभारंभ

    Related Posts

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    08/02/2026

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    08/02/2026

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    08/02/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/02/2026

    (कोरबा) नशा जीवन को खोखला कर देता है : कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ…

    (कोरबा) दो जगह आग बिजली खंभे के लाइन बॉक्स और ट्रांसफार्मर में हुआ शॉर्ट सर्किट-घंटों गुल रही बिजली

    (कोरबा) बालको परिक्षेत्र में मनाया गया वन महोत्सव

    (कोरबा) हाई और हायर सेकेंडरी कक्षा के मेधावी छात्रों को दी प्रोत्साहन राशि

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.