Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल का प्रदर्शन रहा उत्कृष्ट

    (कोरबा) सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत प्रथम चरण में थोक एवं चिल्हर औषधि विक्रेताओं की की गई व्यापक जांच

    (कोरबा) राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर कोरबा में करेंगी जनसुनवाई

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) नगर निगम कोरबा का पहला सुशासन तिहार शिविर 07 मई से आहूत
    कोरबा

    (कोरबा) नगर निगम कोरबा का पहला सुशासन तिहार शिविर 07 मई से आहूत

    By Vinod Mittal04/29/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कोरबा जोन से होगा आरंभ
    * क्रमशः सभी जोन में लगायें जायेंगे शिविर
    * राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने सुशासन तिहार शिविरों के आयोजन हेतु जारी किया आदेश
    * बनाये गये जोनवार प्रभारी
    * जिले के विभिन्न विभागों के भी काउंटर शिविर में होंगे स्थापित
    कोरबा (मंथन) सुशासन तिहार-2025 का आगाज 01 मई से होने जा रहा है, नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा सुशासन तिहार का वृहद आयोजन अपने सभी जोन में क्रमबद्ध रूप से निर्धारित तिथियों में किया जायेगा तथा निगम का पहला शिविर 07 मई को कोरबा जोन कार्यालय में प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक आयोजित होगा। राज्य शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने सुशासन तिहार शिविरों के आयोजन हेतु आदेश जारी कर जोनवार प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति करते हुये शिविरों का सफल आयोजन करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये है। उन्होने जिले के विभिन्न विभागों को शिविर आयोजन की सूचना देते हुये विभागों के काउंटर शिविर में स्थापित किये जोन को कहा है।
    प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत सुशासन तिहार-2026 का आयोजन किया जायेगा, इस आयोजन के तहत विभिन्न जोन में “सुशासन तिहार शिविर” लगाये जायेंगे, जहाॅं पर विभिन्न शासकीय योजनाओ के संबंध में व्यापक जनजागरूकता, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के लाभों का वितरण, शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों का अधिकतम 01 माह के भीतर निराकरण तथा प्रत्येक आवेदन को उसके आवेदन के निराकरण की सूचना दिये जाने की कार्यवाही संपादित कराई जायेगी। इस दौरान विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र आमनागरिकों से प्राप्त किये जायेगे तथा उन पर निर्धारित समयसीमा के अंदर निराकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
    * 07 मई को कोरबा जोन कार्यालय में शिविर आहूत
    सुशासन तिहार-2026 के नगर निगम कोरबा के नोडल अधिकारी अपर आयुक्त विनय मिश्रा एवं सहायक नोडल अधिकारी उपायुक्त पवन वर्मा ने बताया कि आयुक्त आशुतोष पाण्डेय द्वारा शिविर आयोजन हेतु जारी आदेश के अनुसार कोरबा जोन में 07 मई को सुशासन तिहार शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार टी.पी. नगर जोन में 11 मई को, कोसाबाड़ी जोन में 13 मई को, पं. रविशंकर शुक्लनगर जोन में 15 मई को, बालको जोन में 20 मई को, दर्री जोन में 22 मई को तथा सर्वमंगलानगर जोन में 25 मई को सुशासन तिहार शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होने बताया कि प्रत्येक शिविर हेतु कार्यपालन अभियंता व सहायक अभियंता स्तर के अधिकारियों को शिविर का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है, जो अपने स्तर पर आवश्यक कर्मचारियांे की तैनाती शिविरों में करेंगे, आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायेंगे तथा शिविरों का सफल संचालन सुनिश्चित करेंगे। यह शिविर प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक आयोजित होंगे।
    * जिले के विभिन्न विभागों के काउंटर होंगे स्थापित
    सुशासन तिहार शिविरों में नगर पालिक निगम कोरबा के साथ-साथ जिले के राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा), उद्यान विभाग, कृषि विभाग, छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण मर्यादित कम्पनी, समाज कल्याण विभाग, जिला शहरी विकास अभिकरण, परिवहन विभाग, जिला ई-गवर्नेस आदि सहित अन्य विभागों के काउंटर स्थापित किये जायेंगे, जिनके द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित आवेदन पत्र आमजन से लिये जायेंगे तथा उनका समयसीमा में निराकरण किया जायेगा।

    29 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बालको संयंत्र में केमिकल स्पिलेज से निपटने हेतु मॉक ड्रिल का सफल आयोजन
    Next Article (कोरबा) माँ सर्वमंगला मंदिर घाट पर 1 मई को होगी भव्य हसदेव आरती

    Related Posts

    (कोरबा) हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल का प्रदर्शन रहा उत्कृष्ट

    04/29/2026

    (कोरबा) सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत प्रथम चरण में थोक एवं चिल्हर औषधि विक्रेताओं की की गई व्यापक जांच

    04/29/2026

    (कोरबा) राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर कोरबा में करेंगी जनसुनवाई

    04/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202666 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202646 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/29/2026

    (कोरबा) हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल का प्रदर्शन रहा उत्कृष्ट

    * कलेक्टर ने विद्यार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं कोरबा (मंथन) माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा…

    (कोरबा) सही दवा-शुद्ध आहार अभियान के तहत प्रथम चरण में थोक एवं चिल्हर औषधि विक्रेताओं की की गई व्यापक जांच

    (कोरबा) राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर कोरबा में करेंगी जनसुनवाई

    (कोरबा) कोरबा जिले में जन शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु 01 मई से शिविर आहूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.