Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानी : सीईओ राजेश कुमार सिंह

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस पर एचटीपीएस कोरबा में किया गया पौधरोपण-मुख्य अभियंता एच.के. सिंह ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस पर कोरबा में हुआ छत्तीसगढ़ की प्रथम ई.व्ही. जागरूकता रैली “ड्राईव फार अर्थ” का भव्य आयोजन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन जागरूकता कार्यशाला आयोजित
    कोरबा

    (कोरबा) बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन जागरूकता कार्यशाला आयोजित

    By Vinod Mittal04/28/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * हेल्पलाइन नंबर 9479282100 का उपयोग, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने किया गया जागरुक
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
    इसी क्रम में सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालको में मैत्री हेल्पलाइन विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्रीमती प्रतिभा मरकाम के द्वारा किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं एवं बालिकाओं को मैत्री हेल्पलाइन की जानकारी प्रदान करना तथा आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त करने के लिए जागरूक करना था।
    कार्यक्रम के दौरान श्रीमती प्रतिभा मरकाम द्वारा हेल्पलाइन की उपयोगिता, पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, तथा महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं सामाजिक अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। साथ ही, पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।
    कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे। इस आयोजन के माध्यम से पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास और सहयोग को और मजबूत करने का प्रयास किया गया।
    कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को अभिव्यक्ति ऐप एवं मैत्री हेल्पलाइन नंबर 9479282100 के माध्यम से त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
    कोरबा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सजग एवं सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और मैत्री हेल्पलाइन का अधिक से अधिक उपयोग कर सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।

    28 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बालको प्लांट में घटित हुआ पुनः बड़ा हादसा
    Next Article (कोरबा) महिला स्व-सहायता समूहों ने बदली पोषण आहार आपूर्ति की तस्वीर

    Related Posts

    (कोरबा) हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानी : सीईओ राजेश कुमार सिंह

    06/05/2026

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस पर एचटीपीएस कोरबा में किया गया पौधरोपण-मुख्य अभियंता एच.के. सिंह ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    06/05/2026

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस पर कोरबा में हुआ छत्तीसगढ़ की प्रथम ई.व्ही. जागरूकता रैली “ड्राईव फार अर्थ” का भव्य आयोजन

    06/05/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/05/2026

    (कोरबा) हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानी : सीईओ राजेश कुमार सिंह

    कोरबा (मंथन) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने पर्यावरण…

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस पर एचटीपीएस कोरबा में किया गया पौधरोपण-मुख्य अभियंता एच.के. सिंह ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    (कोरबा) विश्व पर्यावरण दिवस पर कोरबा में हुआ छत्तीसगढ़ की प्रथम ई.व्ही. जागरूकता रैली “ड्राईव फार अर्थ” का भव्य आयोजन

    (कोरबा) जिले में दो ट्रैलर भिड़े आपस में-केबिन में फंसा सहायक

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.