Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) झुग्गी झोपड़ी में भी सुनी गयी “मन की बात”

    (कोरबा) चिंगारी ने किया एक मकान स्वाहा

    (कोरबा) हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक को घंटों की मशक्कत के बाद उतारा गया सुरक्षित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) मोहिनी एकादशी के अवसर पर पदयात्रा कर श्याम मंदिर पहुंचे श्रद्धालु
    कोरबा

    (कोरबा) मोहिनी एकादशी के अवसर पर पदयात्रा कर श्याम मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

    By Vinod Mittal04/27/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) वैशाख शुक्ल पक्ष की पावन मोहिनी एकादशी पर कोरबा में श्रद्धा और भक्ति दिखी। जिले के विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के ध्वज (निशान) के साथ पदयात्रा करते हुए मिशन रोड स्थित श्याम मंदिर पहुंचे।
    ब्रह्म मुहूर्त से ही भक्तों की यात्रा प्रारंभ हो गई थी, जो पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ आगे बढ़ती रही। पदयात्रा के दौरान मार्ग में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने जलपान की व्यवस्था कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कहीं शीतल जल, तो कहीं फल एवं प्रसाद वितरण कर यात्रियों की सेवा की गई, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया।
    श्याम मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर श्याम बाबा का दर्शन किया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। भजन-कीर्तन और जयकारों ने वातावरण को खास बनाया। श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि किसी कारणवश वे राजस्थान स्थित खाटू श्याम धाम नहीं जा पाते, तो कोरबा के इस मंदिर में दर्शन कर उन्हें वही आध्यात्मिक शांति और सुख की अनुभूति होती है।

    27 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सिंघीतराई पावर प्लांट हादसे पर वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने दिया भावुक बयान
    Next Article (कोरबा) चोरी गया माल-मशरूका सहित कथित आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    (कोरबा) झुग्गी झोपड़ी में भी सुनी गयी “मन की बात”

    04/27/2026

    (कोरबा) चिंगारी ने किया एक मकान स्वाहा

    04/27/2026

    (कोरबा) हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक को घंटों की मशक्कत के बाद उतारा गया सुरक्षित

    04/27/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202644 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202643 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/27/2026

    (कोरबा) झुग्गी झोपड़ी में भी सुनी गयी “मन की बात”

    * भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की सक्रियता से हुआ आयोजन कोरबा (मंथन) 26 अप्रैल को…

    (कोरबा) चिंगारी ने किया एक मकान स्वाहा

    (कोरबा) हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक को घंटों की मशक्कत के बाद उतारा गया सुरक्षित

    (कोरबा) सरस्वती शिशु मंदिर में 40 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.