Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) झुग्गी झोपड़ी में भी सुनी गयी “मन की बात”

    (कोरबा) चिंगारी ने किया एक मकान स्वाहा

    (कोरबा) हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक को घंटों की मशक्कत के बाद उतारा गया सुरक्षित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कटघोरा पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक ढाबा किया सील
    कोरबा

    (कोरबा) कटघोरा पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक ढाबा किया सील

    By Vinod Mittal04/27/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * अवैध मादक द्रव्य पदार्थ सेवन गतिविधियों पर की सख्त कार्यवाही
    * ढाबे से पूर्व में भी भारी मात्रा में जब्त हुई थी अवैध मादक द्रव्य पदार्थ
    * जप्त कर संचालक को किया था गिरफ्तार
    * राजस्व विभाग के निर्देश पर पुलिस की मौजूदगी में ढाबा को किया गया विधिवत सील
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
    जानकारी के अनुसार इसी क्रम में थाना कटघोरा क्षेत्रांतर्गत तानाखार स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित एक ढाबा के विरुद्ध अवैध गतिविधियों को लेकर प्राप्त लगातार शिकायतों के आधार पर सख्त कार्यवाही की गई। उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व ही उक्त ढाबे से भारी मात्रा में अवैध मादक द्रव्य पदार्थ जप्त कर ढाबा संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। इसके बावजूद ढाबा संचालकों द्वारा पुलिस प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना करते हुए अवैध गतिविधियां जारी रखी जा रही थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राजस्व विभाग के निर्देशानुसार कटघोरा पुलिस की उपस्थिति में भूमि स्वामी द्वारा ढाबा परिसर में ताला लगाकर विधिवत सीलिंग की कार्यवाही की गई। इस दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा तथा संपूर्ण कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।
    थाना प्रभारी कटघोरा धर्मनारायण तिवारी द्वारा क्षेत्र के समस्त ढाबा संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई है कि किसी भी प्रकार की अवैध मादक द्रव्य पदार्थ की बिक्री अथवा सेवन की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
    उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक गोपाल यादव एवं आरक्षक पुष्पेंद्र कुर्रे की विशेष भूमिका रही, जिनकी सक्रियता एवं सतर्कता से कार्यवाही सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

    27 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती
    Next Article (कोरबा) रेलवे ट्रैक पर गिरते-गिरते बचा वाहन

    Related Posts

    (कोरबा) झुग्गी झोपड़ी में भी सुनी गयी “मन की बात”

    04/27/2026

    (कोरबा) चिंगारी ने किया एक मकान स्वाहा

    04/27/2026

    (कोरबा) हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक को घंटों की मशक्कत के बाद उतारा गया सुरक्षित

    04/27/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202644 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202643 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/27/2026

    (कोरबा) झुग्गी झोपड़ी में भी सुनी गयी “मन की बात”

    * भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की सक्रियता से हुआ आयोजन कोरबा (मंथन) 26 अप्रैल को…

    (कोरबा) चिंगारी ने किया एक मकान स्वाहा

    (कोरबा) हाईटेंशन टावर पर चढ़े युवक को घंटों की मशक्कत के बाद उतारा गया सुरक्षित

    (कोरबा) सरस्वती शिशु मंदिर में 40 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.