Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) 18 घंटे में ज्वेलरी संस्थान में हुई चोरी का हुआ खुलासा

    (कोरबा) स्लम क्षेत्र और कोयलांचल में जल के लिए घमासान

    (कोरबा) तरदा लूट मामले में दो कथित आरोपियों ने न्यायालय में किया आत्म समर्पण-पुलिस ने लिया रिमांड पर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) भीषण गर्मी में बढ़ा आग का खतरा-सावधानी ही सुरक्षा-जिला चेंबर अध्यक्ष योगेश जैन
    कोरबा

    (कोरबा) भीषण गर्मी में बढ़ा आग का खतरा-सावधानी ही सुरक्षा-जिला चेंबर अध्यक्ष योगेश जैन

    By Vinod Mittal04/25/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते आगजनी की घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। बाजारों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बढ़ते विद्युत लोड और पुरानी वायरिंग के कारण खतरा और अधिक बढ़ गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन ने सभी व्यापारी बंधुओं से सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने अपील की है।
    योगेश जैन ने कहा कि गर्मी के मौसम में एसी, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अधिक उपयोग से बिजली की खपत कई गुना बढ़ जाती है। यदि पुराने या कमजोर वायर पर अधिक लोड डाला जाए, तो वायर ओवरहीट होकर ब्लास्ट हो सकते हैं, जिससे आग लगने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने विशेष रूप से सलाह दी कि एसी जैसे भारी उपकरणों के लिए अलग से नई और मजबूत वायरिंग (डेडिकेटेड लाइन) अवश्य लगाई जाए। साथ ही वायरिंग में अनावश्यक जोड़ (जॉइंट) न रखें, क्योंकि ढीले या असुरक्षित जोड़ शॉर्ट सर्किट और आगजनी का बड़ा कारण बनते हैं।
    चेंबर अध्यक्ष ने सभी दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठानों में फायर एक्सटिंग्विशर अनिवार्य रूप से रखने और समय-समय पर उसे रिचार्ज करवाने अपील की। इसके अलावा, बिजली की वायरिंग और स्विच बोर्ड की नियमित जांच करवाने तथा ओवरलोडिंग से बचने की सलाह दी गई।
    योगेश जैन ने कहा कि यदि समय रहते थोड़ी सी सावधानी बरती जाए, तो बड़े हादसों को टाला जा सकता है। किसी भी प्रकार की स्पार्किंग, जलने की गंध या वायरिंग में गड़बड़ी दिखे तो तुरंत सुधार कराना चाहिए।

    25 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा होंगी आयोजित
    Next Article (कोरबा) 1100 से अधिक लोगों की भागीदारी के साथ बालको का अग्नि सुरक्षा अभियान बना मिसाल

    Related Posts

    (कोरबा) 18 घंटे में ज्वेलरी संस्थान में हुई चोरी का हुआ खुलासा

    04/25/2026

    (कोरबा) स्लम क्षेत्र और कोयलांचल में जल के लिए घमासान

    04/25/2026

    (कोरबा) तरदा लूट मामले में दो कथित आरोपियों ने न्यायालय में किया आत्म समर्पण-पुलिस ने लिया रिमांड पर

    04/25/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026136 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202644 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202643 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/25/2026

    (कोरबा) 18 घंटे में ज्वेलरी संस्थान में हुई चोरी का हुआ खुलासा

    * अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 कथित आरोपी गिरफ्तार कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय…

    (कोरबा) स्लम क्षेत्र और कोयलांचल में जल के लिए घमासान

    (कोरबा) तरदा लूट मामले में दो कथित आरोपियों ने न्यायालय में किया आत्म समर्पण-पुलिस ने लिया रिमांड पर

    (कोरबा) प्रकाश इंडस्ट्रीज प्लांट में हुआ भीषण विस्फोट-कई मजदूर घायल

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.