कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (एलपीजी) की वर्तमान स्थिति को लेकर नवीनतम आंकड़े जारी किए गए हैं, जिसके अनुसार जिले में ईधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। 24 अप्रैल तक की स्थिति के अनुसार, जिले के सभी 28 गैस वितरकों के पास कुल 4,295 सिलेंडरों का स्टॉक शेष है। जिले में कुल 2,92,600 गैस उपभोक्ता पंजीकृत हैं, जिनमें से 1,52,236 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आते हैं। वितरकों के पास उपलब्ध स्टॉक आगामी एक से दो दिनों की आपूर्ति के लिए पर्याप्त है।
पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता की बात करें तो जिले के 102 रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से निरंतर आपूर्ति की जा रही है। जिले में पेट्रोल की कुल भंडारण क्षमता 2,085 किलोलीटर है, जिसके मुकाबले वर्तमान में 856 किलोलीटर स्टॉक उपलब्ध है, जो कुल क्षमता का 41 प्रतिशत है। वहीं डीजल (एचएसडी) की कुल भंडारण क्षमता 3,537 किलोलीटर है और वर्तमान में 1,230 किलोलीटर स्टॉक भंडारित है, जो कुल क्षमता का 34 प्रतिशत है। अप्रैल माह के दौरान जिले में पेट्रोल की औसत दैनिक खपत 177 किलोलीटर और डीजल की 588 किलोलीटर दर्ज की गई है। प्रशासन और तेल कंपनियां निरंतर समन्वय बनाकर जिले में आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाए हुए हैं।
25 अप्रैल / मंथन मित्तल



