Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज शासकीय आईटीआई रामपुर का विस्तृत निरीक्षण किया

    (कोरबा)कलेक्टर ने मखनपुर में जर्जर भवन तोड़ने के दिए निर्देश, अपूर्ण निर्माण कार्य पर होगी कार्रवाई

    (कोरबा) ऐतमानगर में तीन घरों में चोरी- ग्रामीणों में दहशत

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»Uncategorized» (कोरबा) अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में कोरबा की टीम कर रही शानदार प्रदर्शन
    Uncategorized

     (कोरबा) अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में कोरबा की टीम कर रही शानदार प्रदर्शन

    By Vinod Mittal04/23/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित अंडर-16 प्लेट ग्रुप क्रिकेट स्पर्धा का दूसरा सेमीफाइनल मैच राजनांदगांव स्थित दिग्विजय स्टेडियम में खेला गया। यहां धमतरी और कोरबा के बीच मुकाबला हुआ। पहले खेलते हुए धमतरी ने पहली पारी में 111 रन बनाए। इसमें टीम के ओपनर बल्लेबाज तीजल पुरी गोस्वामी ने धैर्य के साथ खेलते हुए 34 रन बनाए। अक्षत महावर ने 25 रन बनाकर उनका साथ निभाने का प्रयास किया। अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। गेंदबाजी करते हुए कोरबा के हितेश कुमार ध्रुव ने 12 ओवर में 26 रन देकर 5 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी कोरबा की टीम ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 171 रन बनाए। टीम के विकेट कीपर और कप्तान मनन देवांगन ने 68 रन और कृष्ण अग्रवाल ने 69 रन की पारी खेली। इस तरह पहली पारी में 60 रन की बढ़त मिली। धमतरी ने दूसरी पारी में सभी विकेट खोकर 183 रन बनाए। इसमें ओपनर बल्लेबाज मानव डहरिया ने 87 रन और कप्तान मृणाल ने 35 रन की पारी खेली। इस तरह जीत के लिए 124 रन का लक्ष्य दिया। इसका पीछा करते हुए दिन का खेल खत्म होते तक कोरबा की टीम 2 विकेट खोकर 74 रन बनाए। टीम के कोच ने आगे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की है।

    23 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) हाथियों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की तैयारी
    Next Article (कोरबा) सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के साक्षात दर्शन करने आयोजन समिति ने की सपरिवार पधारने अपील

    Related Posts

    (कोरबा) सडक सुधार कार्य अंतर्गत संकेतक हुए गायब

    04/22/2026

    (कोरबा) डेकान डाटा के नव निर्मित संस्थान का हुआ भव्य शुभारंभ-बधाई देने लगा तांता

    04/20/2026

    (कोरबा) वाहन चालक ने वाहन घुसा दी मोबाइल दूकान में-आर्थिक क्षति

    04/08/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026136 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202647 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202643 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202642 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/23/2026

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज शासकीय आईटीआई रामपुर का विस्तृत निरीक्षण किया

    कोरबा (मंथन) निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक व्यवस्था और व्यावहारिक प्रशिक्षण…

    (कोरबा)कलेक्टर ने मखनपुर में जर्जर भवन तोड़ने के दिए निर्देश, अपूर्ण निर्माण कार्य पर होगी कार्रवाई

    (कोरबा) ऐतमानगर में तीन घरों में चोरी- ग्रामीणों में दहशत

    (कोरबा) पानी को व्यर्थ न बहायें, नल कनेक्शन में टुल्लू पंप न लगायें-महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.