Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) वेदांता पावर हादसा के लिये उद्योग विभाग और संयंत्र प्रबंधन की लापरवाही जिम्मेदार-कांग्रेस
    कोरबा

    (कोरबा) वेदांता पावर हादसा के लिये उद्योग विभाग और संयंत्र प्रबंधन की लापरवाही जिम्मेदार-कांग्रेस

    By Vinod Mittal04/18/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के समीपवर्ती सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता थर्मल पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट हादसे में हुई जानलेवा दुर्घटना को लेकर कांग्रेस ने तीखे सवाल किए हैं। इस दुःखद घटना में एक और जहा विद्युत संयंत्र में कार्यरत 20 से अधिक श्रमवीर कामगारों कि दुःखद और असमायिक मृत्यु हो गयी। इससे समस्त अंचल में गहन रुदन एवं शोक की लहर व्याप्त हैं। इस मामले को लेकर अंचल के लब्धख्याति राजनेता, समाजसेवी, उद्योग तथा व्यावसायिक अंचल की चिन्तनशील विभूतियो ने कोरबा के निकट घटित इस घटना के संबंध में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रभुद्ध पत्रकारों ने चर्चा की। इस चर्चा में प्रमुखतया छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और छत्तीसगढ़ प्रदेश नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपनी पूर्ण चिंतनशीलता के साथ संयुक्त रूप से कुछ यक्ष प्रश्न उभारे और कहा की घटना के लिये संयंत्र प्रबंधन के साथ-साथ उद्योग विभाग के संबंधित विभाग के अधिकारियो की भी घोर लापरवाही हैं।
    इन्होने सरकार की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठाए है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने संयुक्त पत्रकारवार्ता लेकर घटना के लिए सीधे तौर पर उद्योग विभाग और प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। नेता द्वय ने कहा हैं की मामले की गंभीरता को देखते हुए संपूर्ण घटना की जांच उच्च न्यायालय के निवृत न्यायधीश के माध्यम से कराई जानी चाहिए। साथ ही सदोष मानव वध का अपराध दर्ज किया जाना चाहिए।
    इस संबंध में छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुरक्षा मानकों के परिपालन के प्रति बरती गयी लापरवाही चिंताजनक हैं। वर्तमान सरकार में छत्तीसगढ़ में औद्योगिक सुरक्षा की स्थिति भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है। 20 से अधिक लोग मरे हैं, दोषी पर केवल जमानतीय धारा लगाई गई है। हमारी मांग है सदोष मानव वध की धारा लगाई जाए।
    श्री बैज ने कहा कि इस दुर्घटना में सरकार की भी लापरवाही है। उन्होंने पूछा है कि दुर्घटना के पहले नियमित जांच की गई थी। प्रदेश में लगातार हो रही औद्योगिक दुर्घटनाएं चिंता का विषय है। यह सुरक्षा मानकों के प्रति बरती जा रही घोर लापरवाही है। राज्य में पिछले ढाई सालों में औद्योगिक दुर्घटना में लगभग 300 श्रमिकों की जान गई है।

    18 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बिजली खंभे में लगी आग-लोगों में आक्रोश व्याप्त
    Next Article (कोरबा) सार्वजनिक स्थानों में बंद पड़े आरओ प्लांट एवं प्याऊ घर को शुरू करने उठी मांग

    Related Posts

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    08/01/2026

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    08/01/2026

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    08/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/01/2026

    (कोरबा) छत्तीसगढ़ राज्य केशरवानी वैश्य सभा समाज की उत्कृष्ट प्रतिभाओं एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का करेंगी सम्मान

    * 2 अगस्त को जिले में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह * मेधावी छात्र-छात्राओं सहित…

    (कोरबा) ग्राम कनकी सहित आसपास के ग्रामो में लगभग 4 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प-ग्रामीण परेशान

    (कोरबा) राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कोटपा एक्ट अंतर्गत काटे 16 चालान

    (कोरबा) बुधवारी बाजार के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने टूटे नाली स्लैब में धंसा मालवाहक वाहन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.