Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ट्री मैन विष्णु लाम्बा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में “नक्सल ग्रीन मिशन” की ऐतिहासिक पहल
    कोरबा

    (कोरबा) ट्री मैन विष्णु लाम्बा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में “नक्सल ग्रीन मिशन” की ऐतिहासिक पहल

    By Vinod Mittal03/28/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) संघर्ष और नक्सल प्रभाव की पहचान रखने वाले क्षेत्रों से अब एक नई सकारात्मक कहानी लिखी जा रही है। प्रदेश की धरती एक बार फिर बदलाव की मिसाल बनने जा रही है, जहाँ बंदूक की जगह हरियाली का संदेश गूंजेगा। “ट्री मैन ऑफ इंडिया” के नाम से प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता विष्णु लाम्बा इन दिनों छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं और उनके नेतृत्व में “नक्सल ग्रीन मिशन” के माध्यम से एक अनूठी पहल शुरू की गई है।
    कोरबा अंचल स्थित प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान विष्णु लाम्बा ने इस मिशन की विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया। पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने एक बेहद महत्वपूर्ण और चिंताजनक बात कही कि “प्रकृति हमें जितना देती है, उतना हम वापस नहीं कर पाते हैं, और यह एक गंभीर विषय है जिसका मूल्य कोरबा वासियों सहित हम सभी को भविष्य में चुकाना पड़ेगा।”
    उनका यह बयान पूरे कार्यक्रम का सबसे प्रमुख संदेश रहा, जिसमें उन्होंने लोगों को चेताया कि यदि अभी भी प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी नहीं समझी गई, तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे।
    * क्या है “नक्सल ग्रीन मिशन”
    श्री कल्पतरु संस्थान द्वारा संचालित यह अभियान “विनाश से विकास” की सोच पर आधारित है। इसका उद्देश्य पूर्व नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना है। इस पहल के तहत उन्हें “वन मित्र”, “वन बंधु” और “तरु सखी” के रूप में नई पहचान दी जा रही है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर का सामाजिक आंदोलन है, जो यह संदेश देता है कि “जहाँ कभी संघर्ष था, वहीं से संरक्षण की शुरुआत हो सकती है।”
    कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्य अंतर्गत पूर्व नक्सलियों का पुनर्वास और मुख्यधारा में समावेश, उन्हें पर्यावरण संरक्षण का दूत बनाना, समाज में अहिंसा और सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देना, जल, जंगल, जमीन और जैव विविधता की रक्षा में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना आदि हैं।
    मुख्य गतिविधियाँ अंतर्गत सामूहिक वृक्षारोपण अभियान, “एक व्यक्ति-एक वृक्ष-एक जिम्मेदारी” का संकल्प, “ग्रीन एंबेसडर” की घोषणा, आत्मसमर्पित नक्सलियों का सम्मान, पर्यावरण जागरूकता आदि हैं।
    यह अभियान ऐसे समय में शुरू हुआ है जब देश में नक्सल उन्मूलन को लेकर निर्णायक प्रयास जारी हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा 31 मार्च तक भारत को माओवाद मुक्त बनाने के लक्ष्य ने इस पहल को नई ऊर्जा प्रदान की है। “नक्सल ग्रीन मिशन” देश और दुनिया के सामने एक नई दिशा प्रस्तुत कर रहा है। इसके माध्यम से पूर्व नक्सली अब पर्यावरण रक्षक की भूमिका निभाएंगे, जंगल संरक्षण में उनकी जमीनी भागीदारी बढ़ेगी और समाज को अहिंसा व सकारात्मक बदलाव का सशक्त संदेश मिलेगा।
    राजस्थान के टोंक जिले के एक छोटे से गाँव से निकलकर विष्णु लाम्बा ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन का रूप दिया है। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में 31 वर्षों में 1 करोड़ से अधिक पौधारोपण और संरक्षण, लाखों पेड़ों को कटने से बचाना, “परिंडा अभियान” के माध्यम से पक्षियों के लिए जल व्यवस्था
    इको-फ्रेंडली विवाह जैसे अभिनव प्रयोग, देश के 22 राज्यों में पर्यावरण जागरूकता का प्रसार, चंबल क्षेत्र के पूर्व दस्युओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों को पर्यावरण से जोड़ना आदि शामिल हैं।
    उनके कार्यों को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया है और उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

    28 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जवारा विसर्जन के साथ चैत्र नवरात्रि का हुआ भव्य समापन
    Next Article (कोरबा) ग्रामीणों के आंदोलन के आगे झुका प्रबंधन

    Related Posts

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    07/31/2026

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    07/31/2026

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    07/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/31/2026

    (कोरबा) चलती ट्रेन में युवक की टॉयलेट की खिड़की से लटकती मिली लाश-जीआरपी कर रही जांच

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक…

    (कोरबा) डेंगूनाला पुल के गड्ढे में फंसी बस

    (कोरबा) जिले के 12 से अधिक जलाशयों में 60 से 80 प्रतिशत तक जलभराव

    (कोरबा) सामुदायिक मंच का काम पूर्ण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश-आयोजन को लेकर बढ़ी चिंता

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.