Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को हिंदू नारायणी सेना ने शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    (कोरबा) उरगा मुख्य मार्ग पर हाइड्रा वाहन चालक का मिला शव-सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) हाइड्रोलिक जैक टूटने से ट्रैलर पलटा-एक की मृत्यु
    कोरबा

    (कोरबा) हाइड्रोलिक जैक टूटने से ट्रैलर पलटा-एक की मृत्यु

    By Vinod Mittal03/25/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में गिट्टी खाली करते हुआ हादसा
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा हो गया। गिट्टी से भरा ट्रैलर खाली करते समय उसका हाइड्रोलिक जैक टूट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
    जानकारी के अनुसार उक्त हादसे में 25 वर्षीय समन्स उर्फ निराले नामक युवक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई, जो पास खड़े ट्रैलर का स्टेपनी बदलवा रहा था। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला बताया जा रहा हैं जो कोरबा जिले में काम कर रहा था। घटना के तुरंत बाद ट्रैलर का चालक घटना स्थल से फरार हो गया। इस हादसे के बाद मजदूरों में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि यह दुर्घटना लापरवाही के कारण हुई है, क्योंकि साइट इंचार्ज मौके पर मौजूद नहीं था और वाहन को अकेले ही खाली किया जा रहा था।
    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनके रिश्तेदार बिहार से कोरबा पहुंच रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि उन्हें फोन पर हादसे की जानकारी मिली। उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा कि युवक की मृत्यु हो चुकी थी और पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा चुकी थी। उन्होंने घटना की परिस्थितियों पर जांच की मांग की और लापरवाही की आशंका जताई।
    मौके पर मौजूद गार्ड इंचार्ज ने बताया कि गिट्टी खाली करते समय यह घटना हुई। उन्होंने खुद फील्ड पर काम करते हुए इसकी जानकारी पुलिस को दी। वहीं, कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने पुष्टि की कि इस मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

    25 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) नगर निगम का बजट भारी बहुमत से हुआ पारित
    Next Article (कोरबा) जिले में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

    Related Posts

    (कोरबा) सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को हिंदू नारायणी सेना ने शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    09/17/2026

    (कोरबा) उरगा मुख्य मार्ग पर हाइड्रा वाहन चालक का मिला शव-सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी

    09/17/2026

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं

    09/17/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/17/2026

    (कोरबा) सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को हिंदू नारायणी सेना ने शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    कोरबा (मंथन) हिंदू नारायणी सेना के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल और उनकी टीम के पंडित शास्त्री…

    (कोरबा) उरगा मुख्य मार्ग पर हाइड्रा वाहन चालक का मिला शव-सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान’ अंतर्गत 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.