Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28 हेतु 13 जून शाम 2:00 बजे तक होंगी नाम वापसी

    (कोरबा) श्री अग्रसेन नवयुवक मंच एवं अग्रवाल सभा के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर 14 जून को आहूत

    (कोरबा) बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सर्व यादव समाज की नई कार्यकारिणी गठित
    कोरबा

    (कोरबा) सर्व यादव समाज की नई कार्यकारिणी गठित

    By Vinod Mittal03/22/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * चंद्रमणि शहर, सत्यनारायण ग्रामीण, रंजू यादव युवा प्रकोष्ठ, गीता यादव महिला प्रकोष्ठ की बनी अध्यक्ष

    कोरबा (मंथन) सर्व यादव समाज कोरबा के शहर ग्रामीण महिला युवा और कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों का निर्वाचन संपन्न हो गया। शहर और महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी भी घोषित कर दी गई है शेष प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी शीघ्र ही घोषित की जाएगी।
    जानकारी के अनुसार सर्व यादव समाज कोरबा की आम सभा में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण की गई। निर्वाचन अधिकारी प्रांत संरक्षक कमलेश यादव की उपस्थिति में चंद्रमणि यादव शहर जिला अध्यक्ष, सत्यनारायण यादव ग्रामीण जिला अध्यक्ष, गीता यादव महिला प्रकोष्ठ, रंजू यादव युवा प्रकोष्ठ और नीलांबर यादव कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष निर्वाचित किए गए।
    शहर जिला अध्यक्ष चंद्रमणि यादव ने अपनी कार्यकारिणी भी घोषित कर दी। नत्थू लाल यादव संरक्षक बनाए गए हैं वहीं केदार यादव, हीरालाल यादव, राम रतन यादव, पुरुषोत्तम यादव, नवरत्न यादव, गुरुजी और मगलू राम यादव को सलाहकार बनाया गया है। सुखीराम यादव कार्यवाहक जिला अध्यक्ष, रामगोपाल यादव, बुधवार साय, कमल नारायण, शिवलाल और पवन सिंह यादव जिला उपाध्यक्ष बनाए गए। विनोद यादव और संत कुमार यादव जिला महामंत्री तो वही सतीश यादव कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं बजरंग यादव संगठन सचिव का दायित्व निभाएंगे।
    शहर जिला अध्यक्ष ने ब्लॉक अध्यक्ष के नाम भी घोषित कर दिए हैं। चोवाराम यादव कोरबा, रमेश यादव कटघोरा, शारदा यादव पाली और अजय यादव करतला ब्लॉक में समाज को मजबूती प्रदान करेंगे।
    ग्रामीण जिला अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने अभी सिर्फ कार्यवाहक जिला अध्यक्ष के रूप में कदम यादव के नाम की घोषणा की है। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा गीता यादव ने हरिभाई यादव को संरक्षक बनाया है, वही सुनीता यादव जिला उपाध्यक्ष का दायित्व निभाएंगी। शांति बाई यादव महामंत्री की भूमिका में रहेगी।
    युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रंजू यादव ने ओम यादव को कार्यवाहक जिला अध्यक्ष, सूर्य यादव और कृष्णा यादव को महामंत्री मनोनीत किया है।
    श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मुड़ापार कोरबा में आयोजित सर्व यादव समाज की इस महत्वपूर्ण बैठक में कोरबा जिले के प्रत्येक हिस्से का प्रतिनिधित्व लोगों ने किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज के प्रांतीय महासचिव डॉक्टर संतोष यादव की विशेष उपस्थिति रही।

    22 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) संचालित राजू होटल से हुई कार चोरी-महंगा मोबाइल भी किया पार
    Next Article (कोरबा) शक्तिनगर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग

    Related Posts

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28 हेतु 13 जून शाम 2:00 बजे तक होंगी नाम वापसी

    06/13/2026

    (कोरबा) श्री अग्रसेन नवयुवक मंच एवं अग्रवाल सभा के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर 14 जून को आहूत

    06/13/2026

    (कोरबा) बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध

    06/13/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202685 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202650 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/13/2026

    (कोरबा) कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026-28 हेतु 13 जून शाम 2:00 बजे तक होंगी नाम वापसी

    * कुल 24 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र कोरबा (मंथन) कोरबा प्रेस क्लब के सत्र…

    (कोरबा) श्री अग्रसेन नवयुवक मंच एवं अग्रवाल सभा के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर 14 जून को आहूत

    (कोरबा) बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध

    (कोरबा) एएसआई के घायल पुत्र ने उपचार के दौरान तोड़ा दम-कुछ कथित आरोपी हिरासत में

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.