Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) पुलिस लाइन में मिले बेहद जहरीले घोड़ा करैत सर्प से मचा हड़कंप

    (कोरबा) ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किए गए निलंबित

    (कोरबा) विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मे. सर्वमंगला इंटरप्राईजेस का होगा लोकार्पण

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जीएसटी की सख्ती पर व्यापारियों ने किया विरोध-चैंबर ने सौंपा ज्ञापन
    कोरबा

    (कोरबा) जीएसटी की सख्ती पर व्यापारियों ने किया विरोध-चैंबर ने सौंपा ज्ञापन

    By Vinod Mittal03/21/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * बैंक खाते अटैच करने पर उठाए सवाल
    कोरबा (मंथन) कोरबा शहर के व्यापारिक वर्ग में इन दिनों जीएसटी विभाग की कार्यवाही को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा के पदाधिकारियों ने जीएसटी अधिकारियों से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा और बैंक खातों को अटैच करने की प्रक्रिया पर गंभीर आपत्ति जताई।
    चैंबर अध्यक्ष योगेश जैन, महामंत्री नरेन्द्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.पी. तिवारी एवं संरक्षक रामसिंह अग्रवाल ने संयुक्त रूप से अधिकारियों से चर्चा करते हुए बताया कि पिछले एक माह से लगातार व्यापारियों के बैंक खातों को अटैच किया जा रहा है, जिससे व्यापारिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। चैंबर पदाधिकारियों ने कहा कि कई मामलों में व्यापारी अपील की प्रक्रिया में हैं, इसके बावजूद उनके बैंक खाते रिलीज नहीं किए जा रहे हैं, जो कि व्यापारियों के साथ अन्यायपूर्ण स्थिति पैदा कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि व्यापारियों के हितों की अनदेखी जारी रही तो चेम्बर आंदोलन या घेराव जैसे कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेगा।
    इस दौरान असिस्टेंट कमिश्नर अनिमोह बांसवार एवं जीएसटी अधिकारी प्रभाकर उपाध्यक्ष से विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2017-18 से 2023-24 तक जिन व्यापारियों के टैक्स भुगतान लंबित हैं, उन्हीं के बैंक खातों को नियमों के तहत अटैच किया जा रहा है। महामंत्री नरेन्द्र अग्रवाल ने यह मुद्दा भी उठाया कि कुछ व्यापारियों के केवल एक तिमाही रिटर्न न भरने पर भी खाते अटैच किए जा रहे हैं। इस पर अधिकारियों ने जांच के बाद माना कि ऐसे कुछ मामले सामने आए हैं और आश्वासन दिया कि तिमाही रिटर्न के मामलों में बैंक खाते अटैच नहीं किए जाएंगे।
    हालांकि, अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि पुराने लंबित भुगतान के मामलों में बैंक खाते अटैच करना अनिवार्य है और यह कार्रवाई उच्च स्तर के निर्देशों के अनुसार की जा रही है। बैठक के दौरान अधिकारियों ने यह भी कहा कि कई बार टैक्स पेयर्स से सीधी संवाद की कमी के कारण गलतफहमियां उत्पन्न हो जाती हैं, जबकि विभाग पूरी तरह नियमों के तहत ही कार्यवाही करता है। बैंक खाते अटैच करने से पहले सूचना देने के संबंध में अधिकारियों ने असमर्थता जताई।
    इस बैठक के बाद जहां व्यापारियों को आंशिक राहत की उम्मीद जगी है, वहीं जीएसटी की सख्ती और व्यापारिक हितों के बीच संतुलन बनाने की चुनौती अब भी बरकरार है।

    21 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर जिला खनिज और राजस्व विभाग ने की संयुक्त कार्यवाही
    Next Article (कोरबा) 21,000 माताओं-बहनों की भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होंगी दिव्य श्री हनुमंत कथा

    Related Posts

    (कोरबा) पुलिस लाइन में मिले बेहद जहरीले घोड़ा करैत सर्प से मचा हड़कंप

    09/16/2026

    (कोरबा) ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किए गए निलंबित

    09/16/2026

    (कोरबा) विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मे. सर्वमंगला इंटरप्राईजेस का होगा लोकार्पण

    09/16/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/16/2026

    (कोरबा) पुलिस लाइन में मिले बेहद जहरीले घोड़ा करैत सर्प से मचा हड़कंप

    * जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू कोरबा (मंथन) कोरबा पुलिस लाइन में 15 सितंबर…

    (कोरबा) ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी किए गए निलंबित

    (कोरबा) विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मे. सर्वमंगला इंटरप्राईजेस का होगा लोकार्पण

    (कोरबा) दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने जनपदवार शिविरों का आयोजन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.