Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) लगभग 10 लाख का कबाड़ लोड वाहन पकड़ी

    (कोरबा) एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार दे रहे बालको के इंजीनियर

    (कोरबा) चिकित्सालय से निकली नवप्रसूता का पेड़ से लटका मिला शव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) बाल विवाह मुक्ति रथ ने दी कोरबा से बाल विवाह के खात्मे के प्रयासों को रफ्तार
    कोरबा

    (कोरबा) बाल विवाह मुक्ति रथ ने दी कोरबा से बाल विवाह के खात्मे के प्रयासों को रफ्तार

    By Vinod Mittal03/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * जागरूकता का संदेश देने के लिए जिले के ग्रामो और कस्बों में घूमा ‘‘बाल विवाह मुक्ति रथ’’
    * बाल विवाह के खिलाफ तीन चरणों में चले अभियान में धर्मगुरुओं, छात्रों, पंचायतों व वैवाहिक समारोहों में सेवाएं देने वालों को जोड़ा
    * लोगों को दिलाई बाल विवाह के खिलाफ शपथ और दी कानूनी पहलुओं की जानकारी
    * बाल विवाह कानून की नजर में दंडनीय अपराध
    कोरबा (मंथन) भारत सरकार के केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की पहल पर चले 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान के तहत जिले के ग्रामो व कस्बों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रहे ‘‘बाल विवाह मुक्ति रथ’’ की यात्रा के समापन के अवसर पर एक कार्यक्रम में होलिस्टिक एक्शन रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट (हार्ड) ने कहा कि हमारे प्रयासों को मिली समर्थन से हम आश्वस्त हैं कि बाल विवाह मुक्त कोरबा और बाल विवाह मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करने के बेहद करीब हैं। होलिस्टिक एक्शन रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट (हार्ड) बाल अधिकारों की सुरक्षा ‌व संरक्षण के‌ लिए जमीन पर काम कर रहे 250 से भी ज्यादा नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फार चिल्ड्रेन का सहयोगी संगठन है।
    कोरबा जिला मे बाल विवाह मुक्ति रथ का कोरबा लोक सभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। बाल विवाह मुक्ति रथ ने जिले में भ्रमण किया। यह रथ पंचायत एवं दुरस्थ ग्रामो तक पहुंचा और बड़ी संख्या में लोगों को बाल विवाह के खिलाफ अभियान से जोड़ा।
    ‘‘बाल‌ विवाह मुक्त भारत’’ अभियान के साल भर पूरा होने के अवसर पर भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 4 दिसंबर, 2025 को देशव्यापी 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान का एलान किया था। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी संगठनों ने इस अभियान‌ की मोर्चे से अगुआई करते हुए देश के 439 जिलों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता का संदेश‌ देने‌ के लिए ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ निकाले। इस रथ ने जिले के तमाम ग्रामो और कस्बों में घूम-घूम कर लोगों को बाल विवाह के स्वास्थ्य, शिक्षा व आजीविका पर दुष्परिणामों से अवगत कराया और इसके कानूनी पहलुओं की जानकारी देते हुए समझाया कि बाल विवाह दंडनीय अपराध है।
    होलिस्टिक एक्शन रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट (हार्ड) के निदेशक सुशील शर्मा ने बाल विवाह के खिलाफ इस 100 दिवसीय गहन जागरूकता अभियान और इसके तहत निकाले गए ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को परिवर्तनकारी बताते हुए कहा की “यह कोई प्रतीकात्मक यात्रा नहीं थी। यह पहियों पर बदलाव का संदेश था जिसे लोगों ने स्वीकार किया और सराहा। अब लगभग पूरी सभ्य दुनिया ने हमारी यह बात मान ली है कि बाल विवाह कोई सामाजिक कुप्रथा नहीं बल्कि विवाह की आड़ में बच्चों से बलात्कार है। यह एक अपराध है और कानूनन दंडनीय है। बाल विवाह किसी भी बच्ची के जीवन के पुष्पित-पल्लवित होने की संभावनाओं को ही खत्म कर देता है और बच्चियों को कुपोषण, अशिक्षा व गरीबी के दुष्चक्र में धकेल देता है।”
    तीन चरणों में चले इस अभियान के पहले चरण में शैक्षणिक संस्थानों व दूसरे चरण में धर्मगुरुओं को जोड़ा गया और उनसे अनुरोध किया गया कि वे विवाह संपन्न कराने से पूर्व आयु की जांच कर लें और बाल विवाह संपन्न कराने से इनकार करें। साथ ही, कैटरर्स, सजावट वालों, बैंक्वेट हाल मालिकों व विवाह में सेवाएं देने वाले बैंड वालों, घोड़ी वालों से संपर्क कर अनुरोध किया गया कि वे बाल विवाह में अपनी सेवाएं नहीं दें क्योंकि बाल विवाह में किसी भी रूप में शामिल होने या सहयोग देने पर उन्हें सजा हो सकती है। तीसरे चरण में जिले की पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया गया।

    09 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा की नई टीम की घोषणा
    Next Article (कोरबा) भारत की जीत पर कोरबा अंचल में भी मनाया गया जश्न

    Related Posts

    (कोरबा) लगभग 10 लाख का कबाड़ लोड वाहन पकड़ी

    09/15/2026

    (कोरबा) एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार दे रहे बालको के इंजीनियर

    09/15/2026

    (कोरबा) चिकित्सालय से निकली नवप्रसूता का पेड़ से लटका मिला शव

    09/15/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/15/2026

    (कोरबा) लगभग 10 लाख का कबाड़ लोड वाहन पकड़ी

    * इनपुट मिलते ही सीएसईबी पुलिस ने दबोचा कोरबा (मंथन) कोरबा पुलिस ने इनपुट के…

    (कोरबा) एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार दे रहे बालको के इंजीनियर

    (कोरबा) चिकित्सालय से निकली नवप्रसूता का पेड़ से लटका मिला शव

    (कोरबा) सूने घर का ताला तोड़कर जेवर और नकद ले गए चोर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.