Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) नन्ही कलाकार की अद्भुत प्रतिभा ने किया लोगो का ध्यान आकर्षित-चित्रकला शिविर में 5 मिनट में उकेरा गुरुजी का सजीव चित्र

    (कोरबा) जटगा रेंज में 11 हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात-खेत रौंदे, केले और सब्जियों की फसल की नष्ट

    (कोरबा) जिले के लब्धख्याति, प्रतिष्ठित व्ययसायी अशोक मोदी को राष्ट्रीय मंच पर दी गयी बड़ी जिम्मेदारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा की नई टीम की घोषणा
    कोरबा

    (कोरबा) भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा की नई टीम की घोषणा

    By Vinod Mittal03/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * मुकेश जायसवाल उपाध्यक्ष, अजय चंद्रा व रामेश्वर सोनी महामंत्री
    * पवन सिन्हा बने मीडिया प्रभारी
    * शिव शंकर जायसवाल व रवि शंकर पटेल सह मीडिया प्रभारी
    * प्रदेश नेतृत्व की सहमति से जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने की घोषणा
    * संगठन विस्तार के साथ मीडिया तंत्र को भी दी गई नई मजबूती
    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को और गति देने तथा पिछड़ा वर्ग समाज की भागीदारी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला कोरबा की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर द्वारा जिला पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई।
    उक्त घोषणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक साहू के अनुमोदन तथा भाजपा कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा के बाद की गई है।
    घोषित नई टीम में संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता मुकेश जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अजय चंद्रा और रामेश्वर सोनी को जिला महामंत्री बनाया गया है, जो संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
    संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए पवन सिन्हा को जिला मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उनके सहयोग के लिए शिव शंकर जायसवाल और रवि शंकर पटेल को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन ने मीडिया प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी ऐसे कार्यकर्ताओं को सौंपी है जो लंबे समय से संगठनात्मक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
    भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है, उनसे अपेक्षा है कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा संगठन का एक मजबूत स्तंभ है और यह मोर्चा समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने भी नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के गठन से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में मजबूती आएगी।
    नई जिम्मेदारी मिलने पर मुकेश जायसवाल, अजय चंद्रा, रामेश्वर सोनी, पवन सिन्हा, शिव शंकर जायसवाल और रवि शंकर पटेल ने प्रदेश और जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और समाज के विभिन्न वर्गों को भाजपा की नीतियों से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी।

    09 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ज्ञान ही सबसे बड़ा खजाना, युवाओं को लक्ष्य और पहचान बनाने की जरूरत : आयुक्त आशुतोष पांडेय
    Next Article (कोरबा) बाल विवाह मुक्ति रथ ने दी कोरबा से बाल विवाह के खात्मे के प्रयासों को रफ्तार

    Related Posts

    (कोरबा) नन्ही कलाकार की अद्भुत प्रतिभा ने किया लोगो का ध्यान आकर्षित-चित्रकला शिविर में 5 मिनट में उकेरा गुरुजी का सजीव चित्र

    06/04/2026

    (कोरबा) जटगा रेंज में 11 हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात-खेत रौंदे, केले और सब्जियों की फसल की नष्ट

    06/04/2026

    (कोरबा) जिले के लब्धख्याति, प्रतिष्ठित व्ययसायी अशोक मोदी को राष्ट्रीय मंच पर दी गयी बड़ी जिम्मेदारी

    06/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/04/2026

    (कोरबा) नन्ही कलाकार की अद्भुत प्रतिभा ने किया लोगो का ध्यान आकर्षित-चित्रकला शिविर में 5 मिनट में उकेरा गुरुजी का सजीव चित्र

    * संस्कार भारती की दस दिवसीय कला कार्यशाला अंतर्गत बच्चों में उमड़ा उत्साह * तीसरे…

    (कोरबा) जटगा रेंज में 11 हाथियों ने मचाया जमकर उत्पात-खेत रौंदे, केले और सब्जियों की फसल की नष्ट

    (कोरबा) जिले के लब्धख्याति, प्रतिष्ठित व्ययसायी अशोक मोदी को राष्ट्रीय मंच पर दी गयी बड़ी जिम्मेदारी

    (कोरबा) स्व. बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा में आयोजित होगा निःशुल्क कैंसर जॉंच एव परामर्श शिविर 05 जून को

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.