Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) ज्ञान ही सबसे बड़ा खजाना, युवाओं को लक्ष्य और पहचान बनाने की जरूरत : आयुक्त आशुतोष पांडेय
    कोरबा

    (कोरबा) ज्ञान ही सबसे बड़ा खजाना, युवाओं को लक्ष्य और पहचान बनाने की जरूरत : आयुक्त आशुतोष पांडेय

    By Vinod Mittal03/09/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कमला नेहरू महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था कमला नेहरू महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। समारोह में नगर निगम कोरबा आयुक्त आशुतोष पांडेय (आईएएस) मुख्य अतिथि तथा नगर निगम कोरबा सभापति नूतन सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान, विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।
    समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आयुक्त आशुतोष पांडेय ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पुस्तक वह सच्चा मित्र है, जिसे यदि जीवन में थाम लिया जाए तो भविष्य में किसी के सामने झुकने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि वे स्वयं नवोदय विद्यालय के छात्र रहे हैं और कठिन परिस्थितियों में अपनी शिक्षा पूरी की है। जीवन ने उन्हें यह सिखाया कि ज्ञान और शिक्षा ही वह शक्ति है जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि केवल पढ़ाई करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपने भीतर ऐसी रुचि और क्षमता विकसित करनी चाहिए कि समाज के बीच अपनी अलग पहचान बन सके। उन्होंने कहा कि कमला नेहरू महाविद्यालय केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि खेल, संस्कृति और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।
    आयुक्त श्री पांडेय ने आगे कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ आज देश की अग्रणी पंक्ति में खड़ा है और इस उपलब्धि में कमला नेहरू महाविद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि विद्या ऐसा खजाना है जिसे जितना खर्च किया जाए, वह उतना ही बढ़ता है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने समाज में विभिन्न भूमिकाओं के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि अधिकतर विद्यार्थी डॉक्टर, इंजीनियर या प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहते हैं, लेकिन समाज में हर कार्य की अपनी गरिमा होती है। उन्होंने सफाई कर्मियों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि वे हमारे परिवेश को स्वच्छ रखने का महान कार्य करते हैं और समाज को आगे बढ़ाने में हर वर्ग की भूमिका अहम है।
    कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और वंदना के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रगीत और राजकीय गीत का सामूहिक गायन किया गया। स्वागत-अभिनंदन के पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों और महाविद्यालय की प्रगति का विस्तृत विवरण रखा। समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, रक्तदान, स्वीप अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, खेल-कूद और अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि आशुतोष पांडेय और विशिष्ट अतिथि नूतन सिंह ठाकुर को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
    मंचासीन अतिथियों में कमला नेहरू महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. आर.सी. पांडेय, सचिव सुरेंद्र लाम्बा और सहसचिव उमेश लाम्बा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आर.एन. पांडेय, पूर्व नगर निगम आयुक्त अशोक शर्मा, अरविंद साहू, पूर्व पार्षद मनीष शर्मा, अदाणी के जनसंपर्क अधिकारी अतुल गुप्ता, पत्रकार रवि पी. सिंह, महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    * शिक्षा संकाय के नए कक्ष और विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन
    कार्यक्रम के दौरान आयुक्त आशुतोष पांडेय और सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने फीता काटकर महाविद्यालय के शिक्षा संकाय के नवीन कक्ष का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया और 100 कंप्यूटरों से सुसज्जित आधुनिक प्रयोगशाला का निरीक्षण करते हुए महाविद्यालय को प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया। समारोह के दूसरे सत्र में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष बृजेश तिवारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन समिति के सचिव सुरेंद्र लाम्बा ने किया।

    09 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) गौमुखी सेवा धाम में चैत्र नवरात्रि की भव्य तैयारी शुरू
    Next Article (कोरबा) भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोरबा की नई टीम की घोषणा

    Related Posts

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    07/30/2026

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    07/30/2026

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    07/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/30/2026

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी में विगत जून माह में संयंत्र सहायक 1…

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    (कोरबा) कटघोरा में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की सुविधा अंतर्गत डॉ. प्रिंस जैन देंगे अपनी सेवाएं

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.