Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) बूथ से शक्ति केंद्र तक संगठन को मजबूत बनाने बनी रणनीति
    कोरबा

    (कोरबा) बूथ से शक्ति केंद्र तक संगठन को मजबूत बनाने बनी रणनीति

    By Vinod Mittal03/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * जनसंपर्क अभियान तेज कर योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने लिया संकल्प
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से कोसाबाड़ी मंडल भाजपा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक पोड़ी-बहार में आयोजित की गई। यह बैठक मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर के निवास पर संपन्न हुई, जिसमें मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी तथा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
    उक्त बैठक के दौरान शक्ति केंद्र स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने, बूथ समितियों को सक्रिय बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और बूथ स्तर तक समर्पित कार्यकर्ता हैं। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी निभानी होगी।
    बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके साथ ही प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर नियमित बैठकों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद को और मजबूत किया जाएगा, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
    बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दें और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखना और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान की दिशा में प्रयास करना ही संगठन को मजबूत बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
    इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मंजु सिंह, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीकांत जोशी, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता दीप नारायण सोनी, मंडल महामंत्री मिलाप राम बरेठ, पुनि राम साहू, मंडल कोषाध्यक्ष अनिल वस्त्रकार, ललेश दुबे, दिनेश वैष्णव, मंडल उपाध्यक्ष श्रीधर द्विवेदी, सरिता कौशिक, मीरा सोनी, प्यारे लाल साहू, मंडल मंत्री गोप लाल राठिया, सरस्वती पटेल, तेरस दास दीवान, यशवंत श्रीवास तथा पटेल जी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय रखने और जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगा।

    08 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) “होटल मीरा रिसॉर्ट” का हुआ भव्य शुभारंभ
    Next Article (कोरबा) एचएमएस ने पहली बार महिला नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए महिला कर्मी को बनाया यूनिट प्रमुख

    Related Posts

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    07/30/2026

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    07/30/2026

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    07/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/30/2026

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी में विगत जून माह में संयंत्र सहायक 1…

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    (कोरबा) कटघोरा में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की सुविधा अंतर्गत डॉ. प्रिंस जैन देंगे अपनी सेवाएं

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.