Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) अंचल के लब्धख्याति मातनहेलिया परिवार के द्वारा हनुमान प्रकाट्य दिवस के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का किया  गया आयोजन

    (कोरबा) कोरबा बिजली विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल

    (कोरबा) सेनेटरी वेस्ट सड़क में फेंकने पर पहली बार लगा अर्थदण्ड

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जल आवर्धन योजना से बस्तियों और मोहल्लों में पहुंचेगा पानी
    कोरबा

    (कोरबा) जल आवर्धन योजना से बस्तियों और मोहल्लों में पहुंचेगा पानी

    By Vinod Mittal03/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 20 एमएलडी क्षमता का बनाया जाएगा नया प्लांट
    * 10 वाडों की 58 हजार आबादी को मिलेगा लाभ
    कोरबा (मंथन) कोरबा नगर निगम की जल आवर्धन योजना फेस-1 से छूटी बस्तियों और मोहल्लों में पानी पहुंचाने डीएमएफ से 36 करोड़ की मंजूरी मिली है। इसके लिए 30 करोड़ का टेंडर जारी कर किया गया है। टेंडर 18 मार्च को खुलेगा। योजना के तहत 6 एमएलडी के पुराने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को डिस्मेंटल कर 20 एमएलडी क्षमता का नया प्लांट बनाया जाएगा। इसके साथ दादर, रूमगरा और ईमलीडुग्गू में नई पानी टंकियां बनेगी। इसका फायदा 10 वाडों की 58 हजार आबादी को मिलेगा।
    जल आवर्धन योजना फेस-1 वर्ष 2014 में पूरी हो गई थी। 132 करोड़ रुपए की योजना में 42 वाडों को शामिल किया गया था। इसके बाद जल आवर्धन योजना फेस-2 पश्चिम क्षेत्र के 25 वार्डों के लिए बनाई गई थी। इसमें 229 करोड़ 36 लाख र रुपए की राशि खर्च की थी। फेस-1 का काम जब पूरा हुआ, उस समय आबादी कम थी और बस्तियां भी नहीं बनी थीं। 10 साल में वार्डों के क्षेत्रों का विस्तार हो गया। इसके साथ ही पानी टंकियों की क्षमता कम होने से अंतिम छोर तक प्रेशर के साथ पानी नहीं पहुंच पाता है। इसी वजह से विस्तार के लिए योजना बनाई गई है। 10 वार्डों की आबादी अभी 57,740 है। 15 साल में यह बढ़कर 86 हजार तक पहुंच जाएगी। इस योजना को 30 साल आगे आबादी के हिसाब से बनाया गया है। वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। इसके लिए ही 6 एमएलडी क्षमता के ट्रीटमेंट प्लांट को डिस्मेंटल कर 20 एमएलडी का बनाया जाएगा। अभी 79 एमएलडी क्षमता का प्लांट है। नए प्लांट से क्षमता 93 एमएलडी हो जाएगी। इमलीडुग्गू के खंडाला बस्ती, मोती सागरपारा के नीचे मोहल्ला, दादर के डेलवाडीह जैसे बस्तियों में पूरे प्रेशर के साथ पानी पहुंचेगा। इससे गर्मी के दौरान लोगों को पानी की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगा।
    * टैंकर से की जा रही पानी आपूर्ति
    निगम गर्मी के समय बिजली बस्तियों में 6 टैंकर से पानी आपूर्ति करता है। इसके अलावा इन बस्तियों में बोर से पानी आपूर्ति की जा रही है। सबसे अधिक समस्या गर्मी के मौसम में 4 महीने रहती है। इस योजना से आगे समस्या नहीं होगी। सुनालिया पानी टंकी से इमलीडुग्गू, बरबसपुर तब पानी आपूर्ति की जाती है। इसकी दूरी ही करीब 7 किमी है। इसी तरह बालको से रूमगरा तक पानी की आपूर्ति होती है। इसके कारण प्रेशर के साथ पानी नहीं पहुंच पाता। इसी वजह से नई पानी टंकियां बनेगी। इसके बाद समस्या नहीं रहेगी।

    08 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ग्राम नुनेरा की शिक्षिका निर्मला शर्मा का होगा दिल्ली में सम्मान
    Next Article (कोरबा) बीच सड़क अठखेलियाँ कर रहे पिकअप चालक को खोज ठोंका जुर्माना

    Related Posts

    (कोरबा) अंचल के लब्धख्याति मातनहेलिया परिवार के द्वारा हनुमान प्रकाट्य दिवस के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का किया  गया आयोजन

    04/02/2026

    (कोरबा) कोरबा बिजली विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल

    04/02/2026

    (कोरबा) सेनेटरी वेस्ट सड़क में फेंकने पर पहली बार लगा अर्थदण्ड

    04/02/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026132 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/02/2026

    (कोरबा) अंचल के लब्धख्याति मातनहेलिया परिवार के द्वारा हनुमान प्रकाट्य दिवस के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का किया  गया आयोजन

    * हजारो श्रद्धालुओ ने किया प्रसाद ग्रहण कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के लब्ध ख्याति मातनहेलिया…

    (कोरबा) कोरबा बिजली विभाग में हुआ बड़ा फेरबदल

    (कोरबा) सेनेटरी वेस्ट सड़क में फेंकने पर पहली बार लगा अर्थदण्ड

    (कोरबा) भूमिहीन किसान छेदूराम ने कोसा उत्पादन से अर्जित किए 6.30 लाख रुपये

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.