Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अंचल के दो स्थानों में ई-चार्जिंग स्टेशन जल्द होगा शुरू
    कोरबा

    (कोरबा) अंचल के दो स्थानों में ई-चार्जिंग स्टेशन जल्द होगा शुरू

    By Vinod Mittal03/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * ट्रायल हुआ सफल
    * दो दिनों में 20 वाहनों को किया गया चार्ज
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने कोरबा शहर के दो स्थानों में ई-चार्जिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जिसकी टेस्टिंग की गई। जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की चार्जिंग का सार्वजनिक विकल्प लोगों को अब शहर में मिलने लगेगा।
    केंद्र सरकार के नेशनल ग्रीन एयर प्रोग्राम एनसीएपी (एनसीएपी) के तहत ईवी चार्जिंग स्टेशन के इंस्टॉलेशन के लगभग 4 महीने बाद मशीनों का सफलतापूर्वक ट्रायल पूरा कर लिया गया है। दो दिन के ट्रायल के दौरान लगभग 20 वाहनों को सफलतापूर्वक चार्ज किया गया। सफल ट्रायल रन के बाद अब जल्द ही ईवी चार्जिंग स्टेशन को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। निगम द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही ईवी वाहनों को घर के बाहर चार्जिंग करने की सुविधा लोगों को मिलने लगेगी। सामान्य तौर पर इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को घर पर चार्ज करने में काफी समय लग जाता है, ई-बाइक, स्कूटी और ऑटो रिक्शा जैसे वाहनों को चार्ज करने में भी 5 से 6 घंटे तक का समय लगता है, लेकिन नगर पालिक निगम द्वारा लगाया गए चार्जिंग स्टेशन में वाहन 30 मिनट में ही फुल चार्ज हो जाएंगे।
    घंटाघर में स्मृति उद्यान के समीप तो सुनालिया चौक से आगे मल्टीलेवल पार्किंग में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। इन दोनों ही स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को चार्ज करने के लिए अत्याधुनिक मशीनों को इंस्टॉल किया गया है, जहां प्रत्येक चार्जिंग स्टेशन में एक समय में पांच वाहन चार्ज होंगे। यहां निगम के तकनीकी कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे। इन स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक बस से लेकर कार, जीप, ई-ऑटो, ई-बाइक और स्कूटी सभी को चार्ज करने की सुविधा मिलेगी। कोरबा जैसे प्रदूषित शहर में ग्रीन एनर्जी और ग्रीन व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की योजना के तहत ईवी चार्जिंग स्टेशन को तैयार किया गया है। ताकि लोग अधिक से अधिक पेट्रोल और डीजल पर आधारित वाहनों को त्याग कर इलेक्ट्रॉनिक वाहन को अपनाएं, लेकिन अब तक लोगों के पास इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को घर के बाहर चार्ज करने का विकल्प मौजूद नहीं था। घर पर भी नॉर्मल चार्जर है, जिससे वाहनों को चार्ज करने में 5 से 6 घंटे का समय लग जाता है। निगम द्वारा स्थापित किए गए चार्जिंग स्टेशन के अस्तित्व में आने के बाद एक सबसे महत्वपूर्ण बात यह होगी कि आम लोगों को घर के बाहर अपने ई- वाहनों को चार्ज करने का विकल्प मिल जाएगा। सार्वजनिक परिवहन के लिए की ई-आटो चलाने वाले चालक हमेशा इस बात से भयभीत रहते हैं कि सवारी ले जाते समय बीच में ही उनके वाहन की चार्जिंग खत्म हो गई, तो सवारी को बीच रास्ते में ही ड्राप करना पड़ेगा, लेकिन अब उन्हें शहर में चार्जिंग की सुविधा मिलेगी।
    * ऐप के जरिए भी प्री बुकिंग की मिलेगी सुविधा
    फिलहाल शहर में 2 स्थानों पर ही ईवी चार्जिंग स्टेशन की सुविधा शहरवासियों को दी जाएगी। 15 प्रति किलोवाट के रियायती दर पर लोग यहां से अपने वाहन चार्ज कर सकेंगे, जबकि 24 घंटे सुविधा प्रदान करने का दावा किया गया है। चार्जिंग स्टेशन पर वाहनों का दबाव अधिक होने की स्थिति में मोबाइल ऐप के जरिए भी प्री बुकिंग करवाई जा सकती है। वाहन मालिकों को टाइमिंग स्लॉट अलॉट कर दिया जाएगा। इसके बाद वह अपनी स्लॉट के अनुसार चार्जिंग स्टेशन में वाहन ले जाकर इसे चार्ज कर सकेंगे। इसके लिए निगम द्वारा एक ऐप भी जारी किया जाएगा। जिसकी जानकारी जल्द ही सार्वजनिक कर दी जाएगी।

    07 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं 9 मार्च से होंगी प्रारंभ
    Next Article (कोरबा) होटल कर्मी की फंदे पर लटकी मिली लाश

    Related Posts

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    07/30/2026

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    07/30/2026

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    07/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/30/2026

    (कोरबा) विद्युत उत्पादन के वंचित तकनीकी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी में विगत जून माह में संयंत्र सहायक 1…

    (कोरबा) कस्टमर अवेयरनेस कार्यक्रम अंतर्गत साइबर क्राइम से बचाव के बताए गए तरीके

    (कोरबा) आयुष ने फायरिंग प्रतियोगिता में जिले का नाम किया रोशन

    (कोरबा) कटघोरा में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की सुविधा अंतर्गत डॉ. प्रिंस जैन देंगे अपनी सेवाएं

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.