Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    (कोरबा) गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी : सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर के सुरक्षित उपयोग पर कार्यशाला आयोजित
    कोरबा

    (कोरबा) इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर के सुरक्षित उपयोग पर कार्यशाला आयोजित

    By Vinod Mittal02/22/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) साउथ ईस्टर्न कोल् फील्ड्स लिमिटेड के ऊर्जा क्लब, कुसमुंडा क्षेत्र में “खानों में इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर के सुरक्षित उपयोग” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला मुकेश कुमार सिन्हा, डीएमएस, बिलासपुर क्षेत्र क्रमांक–01 के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
    कार्यक्रम को निदेशक (तकनीकी संचालन), एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, एसईसीएल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर महाप्रबंधक (एस एंड आर), महाप्रबंधक (उत्पादन) एसईसीएल मुख्यालय, क्षेत्रीय महाप्रबंधक (कुसमुंडा, गेवरा, दीपका एवं कोरबा क्षेत्र) तथा महाप्रबंधक (संचालन), कुसमुंडा क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों के खान प्रबंधक, क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी, ब्लास्टिंग अधिकारी एवं उनकी टीमें, वरिष्ठ अधिकारी तथा सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
    इसमें विस्फोटक निर्माण कंपनियों Solar Industries India Limited, Ideal Explosives, CTET Explosives तथा RIPL Explosives के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। एसईसीएल के अन्य कई क्षेत्रों ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम में भाग लिया।
    कार्यशाला में खान प्रबंधन, ब्लास्टिंग विशेषज्ञों, सुरक्षा अधिकारियों एवं निर्माताओं के बीच सुरक्षित ब्लास्टिंग पद्धतियों, परिचालन चुनौतियों तथा इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेशन प्रणालियों में तकनीकी उन्नति पर सार्थक विचार-विमर्श का मंच प्रदान किया। चर्चा के दौरान प्रणाली के घटक, संभावित जोखिम, फील्ड विफलताएं, परीक्षण प्रक्रियाएं, प्री-ब्लास्ट निरीक्षण, मिसफायर रोकथाम, ब्लास्ट डिज़ाइन अनुकूलन तथा सुरक्षा प्रबंधन योजना में जोखिम आकलन जैसे विषयों पर विशेष बल दिया गया।
    विस्तृत विश्लेषण के आधार पर यह सिफारिश की गई कि इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेशन प्रणाली में उपयोग किए जाने वाले सभी उपकरण डीजीएमएस अनुमोदित हों तथा वैधानिक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। फील्ड समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निर्माता द्वारा तकनीकी सहयोग सुनिश्चित करने, सुरक्षित हैंडलिंग, परिवहन एवं भंडारण, सर्किट डिज़ाइन एवं डिले प्रोग्रामिंग के सत्यापन, प्री-ब्लास्ट परीक्षण, दोष पहचान तथा प्रणाली डायग्नोस्टिक्स को अनिवार्य बनाए जाने पर बल दिया गया। साथ ही, ब्लास्टर्स एवं ब्लास्टिंग दल के नियमित प्रशिक्षण, क्षमता विकास तथा मानक संचालन प्रक्रिया के एकरूप अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। यह कार्यशाला सुरक्षित, कुशल एवं विश्वसनीय ब्लास्टिंग संचालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई।

    22 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) 10वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र के बाहर तिलक लगाकर बढ़ाया हौसला
    Next Article (कोरबा) सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Related Posts

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    07/30/2026

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    07/30/2026

    (कोरबा) गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी : सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन

    07/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/30/2026

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    * बस भी बाल-बाल बची हादसे से * मरम्मत और ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग…

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    (कोरबा) गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी : सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन

    (कोरबा) मड़वा विद्युत संयंत्र की मेजबानी में पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.