Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    (कोरबा) गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी : सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) युवक को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर
    कोरबा

    (कोरबा) युवक को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर

    By Vinod Mittal02/22/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * पांच दिनों तक चले इलाज के बाद घायल की हुई मृत्यु
    कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम दीपका थानांतर्गत ग्राम देवगांव में पैदल घर लौट रहे एक युवक को किसी वाहन ने ठोकर मार दी। खून से लथपथ युवक पूरी रात सड़क किनारे पड़ा रहा। परिजनों ने सुबह इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया, जहां पांच दिनों तक चले इलाज के बाद युवक की मृत्यु हो गई।
    बृजभवन सिंह कोर्राम 28 वर्ष खेती किसानी कर पिता के अलावा पत्नी और पांच वर्षीय पुत्र का भरण पोषण करता था। 14 फरवरी की सुबह लगुन सिंह दशगात्र में शामिल होने भेजीनारा चला गया। घर में बृजभवन पत्नी और बच्चे के साथ था। देर शाम बृजभवन स्कूल में चल रहे कबड्डी प्रतियोगिता देखने गया था, लेकिन पूरी रात घर नही लौटा। 15 फरवरी की सुबह ग्रामीणों की नजर बहरा नाला पुल के समीप सड़क किनारे खून से लथपथ पड़े बृजभवन पर गई। यह खबर मिलने पर उसका चचेरा भाई मौके पर पहुंचा। उसने घटना की जानकारी चाचा को देते हुए बृजभवन को इलाज के लिए दीपका स्थित अस्पताल ले गए, जहां से युवक को सघन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवक को उपचार किया जा रहा था। उसने सेहत में कुछ सुधार होने के बाद किसी वाहन की ठोकर से घायल होने की जानकारी पिता सहित अन्य परिजनों को दी।
    अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। बृजभवन ने पांच दिनों तक चले इलाज के बाद दम तोड़ दिया। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। बृजभवन माता-पिता का इकलौता संतान था। बहरहाल पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही उपरांत मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

    22 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बंद मकान अंतर्गत आग में झुलसने से वृद्ध की हुई मृत्यु
    Next Article (कोरबा) माशिमं 12वीं बोर्ड परीक्षा अंतर्गत उड़नदस्ता को नहीं मिला नकल प्रकरण

    Related Posts

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    07/30/2026

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    07/30/2026

    (कोरबा) गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी : सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन

    07/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/30/2026

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    * बस भी बाल-बाल बची हादसे से * मरम्मत और ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग…

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    (कोरबा) गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी : सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन

    (कोरबा) मड़वा विद्युत संयंत्र की मेजबानी में पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.