Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    (कोरबा) गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी : सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) बंद मकान अंतर्गत आग में झुलसने से वृद्ध की हुई मृत्यु
    कोरबा

    (कोरबा) बंद मकान अंतर्गत आग में झुलसने से वृद्ध की हुई मृत्यु

    By Vinod Mittal02/22/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * घटना में कीमती सामान भी जलकर हुए खाक
    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के पंप हाऊस क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों की नजर बंद मकान पर पड़ी। मकान से धुएं के साथ किसी के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दे रही थी। किसी तरह दरवाजा खोलकर परिजन भीतर पहुंचे तो नजारा देख उनके होश उड़ गए।
    मकान के भीतर सारा सामान धू-धूकर जल रहा था,जबकि भीतर मौजूद बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलस चुका था। उसे आनन-फानन कमरे से बाहर निकाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां इलाज के दौरान वृद्ध की मृत्यु हो गई। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही पूरी कर ली है। सीएसईबी पुलिस चौकी अंतर्गत पंप हाऊस निवासी रामेश्वर यादव 72 वर्ष निवास करता था। उसके साथ ही कमरे में छोटा पुत्र शनि यादव भी रहता था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य आसपास बने मकान में रहते हैं।
    बताया जा रहा है कि प्रतिदिन की तरह शनि काम करने पुराना बस स्टैंड स्थित दुकान गया था। उसके लौटने से पहले शाम करीब 7.30 बजे बुजुर्ग भोजन कर अपने कमरे में सोने चला गया। वह कमरे में सो रहा था। इसी बीच अचानक कमरे के भीतर आग लग गई। इसका खुलासा तब हुआ, जब पड़ोस में रहने वाली एक महिला अपने घर से बाहर निकली। उसे बुजुर्ग के कमरे से धुआं निकलते दिखाई दी। वह कमरे के पास पहुंची तो बुजुर्ग के चिखने की आवाज सुनाई दे रही थी। इसकी जानकारी महिला ने परिजनों के अलावा आसपास के लोगों को दी। परिजन सहित बस्तीवासी कमरे के सामने पहुंचे। उन्होंने देखा तो दरवाजा भीतर से बंद मिला। वे किसी तरह दरवाजा खोलकर भीतर पहुंचे। इस दौरान कमरे के भीतर रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था, जबकि बुजुर्ग का कमर से नीचे का हिस्सा झुलस गया था। उसे किसी तरह बाहर निकाल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया।
    अस्पताल में बुजुर्ग को आईसीयू में रख उपचार शुरू किया गया। डॉक्टर लगातार प्रयास के बाद भी वृद्ध की जान नही बचा सके। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मेमों मिलने पर अस्पताल पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए बुजुर्ग के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। कमरे के भीतर लगी आग की चपेट में आकर कीमती सामान जलकर खाक हो गए। घटना में बुजुर्ग की मौत हो गई। मामले की तह तक जाने पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसके लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद भी ली जा रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जरूरी सेंपल लिए हैं। हालांकि बंद कमरे में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट को माना जा रहा है।

    22 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कुसमुंडा खदान का निदेशक ने किया निरीक्षण
    Next Article (कोरबा) युवक को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर

    Related Posts

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    07/30/2026

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    07/30/2026

    (कोरबा) गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी : सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन

    07/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/30/2026

    (कोरबा) जटगा-पसान मार्ग के गड्ढों में पलटा ऑटो-बाइक सवार गिरा

    * बस भी बाल-बाल बची हादसे से * मरम्मत और ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग…

    (कोरबा) सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत

    (कोरबा) गौधाम में पशुओं को नियमित दाना-पानी उपलब्ध कराएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल में न हो कोई कमी : सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन

    (कोरबा) मड़वा विद्युत संयंत्र की मेजबानी में पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.