Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»एनपीएल ; फाइनल मैच में वन विभाग और आरडीए-11 के बीच होगी भिड़ंत
    छत्तीसगढ़

    एनपीएल ; फाइनल मैच में वन विभाग और आरडीए-11 के बीच होगी भिड़ंत

    By Vimal Mittal01/26/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नवा रायपुर :: 25 जनवरी- एनपीएल : नवा रायपुर में आयोजित नवा रायपुर प्रीमियम लीग (NPL) का रोमांच दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न विभागों के बीच खेले गए मुकाबलों में दर्शकों को जबरदस्त उत्साह, रणनीति और संघर्ष देखने को मिला। दिनभर चले मैचों में कुल चार रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिसमें सभी टीमों ने जीत के लिए पुरजोर प्रयास किए।

    पहला मैच क्वार्टर फाइनल का कोष लेखा विभाग एवं वन विभाग के मध्य खेला गया। कोष लेखा विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर मात्र 34 रन बनाए। टीम की ओर से दुर्गेश ने 15 रन और दुधारू ने 6 रनों की उपयोगी पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए वन विभाग ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 38 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वन विभाग के मनोज सिंह को मात्र 27 रनों के साथ अपने टीम के लिए 1 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

    दूसरा मुकाबला रायपुर विकास प्राधिकरण विभाग एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड विभाग के बीच खेला गया।
    रायपुर विकास प्राधिकरण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाए। आर डी ए की टीम ने शानदार संयम और आक्रामकता का परिचय देते हुए उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। टीम के ओपनर बल्लेबाज छन्नू और त्रिभुवन ने महत्वपूर्ण 44 रन बनाकर टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की। पर्यावरण बोर्ड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 58 रन बनाकर सिमट गई।घातक गेंदबाजी करते हुए मेघराज ने 3 विकेट और मनोज ने 4 विकेट चटकाए।
    आर डी ए के मनोज को धारदार गेंदबाजी करते 2 रन देकर 4 विकेट का योगदान के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

    तीसरा मुकाबला सेमी फाइनल का वन विभाग एवं मंत्रालय महानदी के मध्य खेला गया।
    वन विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए।जिसमें मनोज सिंह का महत्वपूर्ण 54 रन और यशवंत ठाकुर 20 रन का योगदान रहा। इसके जवाब में महानदी 11 की टीम 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 64 रन बनाकर सिमट गई। वन विभाग ने घातक गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन किया।जिसके बदौलत टीम ने आसान जीत दर्ज की। वन विभाग की ओर से यशवंत ने 13 रन देकर 3 विकेट भी झटके।आयोजन समिति द्वारा मनोज सिंह को 54 रनों की महत्वपूर्ण रनों के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

    आर डी ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाए।जिसमें विजय का महत्वपूर्ण 46 रन और मेघराज का 17 रन का योगदान रहा। इसके जवाब में कृषि विभाग ने 11 की टीम 07 विकेट के नुकसान पर मात्र 94 रन बनाकर सिमट गई। आर डी ए ने घातक गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन किया। आर डी ए की टीम से कुशल खेल के प्रदर्शन के लिए विजय को उनके 46 रनों के बदौलत टीम की जीत के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। आईएस राहुल देव ने कप्तान का दायित्व निभाते हुए टीम की खेल के प्रदर्शन पर आयोजन समिति द्वारा उनका स्वागत किया गया। संचालक राहुल देव ने आयोजकों की प्रशंसा करते हुए भागदौड़ की जिंदगी में कर्मचारियों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए इसे काफी उपयोगी बताया, साथ ही उन्होंने भविष्य में इस आयोजन को सफल बनाने सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

    इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से कमल वर्मा संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ,सह-संयोजक जय कुमार साहू, संतोष कुमार वर्मा,सुनील उपाध्याय,संजीत शर्मा,लोकेश वर्मा,महेंद्र साहू, देवाशीष दास,आकाश त्रिपाठी,अमित शर्मा,महेंद्र साहू, सुरेश ढीढी,विष्णु पाटेकर,राघव, रमन साहू सहित भारी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे।
    नवा रायपुर प्रीमियम लीग के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

    कमल वर्मा
    संयोजक – नवा रायपुर प्रीमियर लीग
    प्रदेश अध्यक्ष
    छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ
    मो 9425509920

    जय कुमार साहू
    *सह-संयोजक – नवा रायपुर प्रीमियर लीग
    अध्यक्ष
    विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ

    संतोष कुमार वर्मा
    *सह-संयोजक – नवा रायपुर प्रीमियर लीग
    कार्यकारी अध्यक्ष
    विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous ArticleHealth: कहीं शरीर को नुकसान तो नहीं पहुंचा रही साग! एक्सपर्ट ने बताया सर्दियों में रोज-रोज हरी भाजी खाने से क्या होता है
    Next Article सेलिब्रिटी आज़ादी, आम मुसलमानों पर पाबंदी: समाज के दोहरे मापदंडों का कड़वा सच

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.