Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»लाइफस्टाइल»Aaj Ka Rashifal: 22 जनवरी दिन गुरुवार, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन
    लाइफस्टाइल

    Aaj Ka Rashifal: 22 जनवरी दिन गुरुवार, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

    By Vimal Mittal01/22/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    आज
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मेष राशि:

    आज का दिन कारोबार में वृद्धि लेकर आने वाला है. आप अपनी आय-व्यय को ध्यान में रखकर व्यय करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. आपकी आय बढ़ने से खुशी होगी. आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है. आप किसी से काम को लेकर कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा. आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी. आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है.

    वृष राशि:

    आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा. विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा. कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. आपके बॉस से आपकी कहासुनी हो सकती है. आपके सहयोगी आपके किसी काम को लेकर मदद करेंगे, जिससे वह काम आसानी से पूरा हो जाएगा. आप अपने घर के लिए किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी कर सकते हैं.

    मिथुन राशि:

    आज आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे और सरकारी मामलों में कोई काम था, तो उसे पूरा होने में थोड़ा देरी होगी. आप यदि किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह डील फाइनल हो सकती है. आपको अपने पर्सनल कामों को लेकर किसी अजनबी से कोई सोच-विचार नहीं करना है. आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे. भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा. किसी धार्मिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा.

    कर्क राशि:

    आज का दिन आपके लिए सेहत पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपको कुछ समस्याएं हो सकती हैं. आप अपने मन में किसी काम को लेकर नकारात्मक विचारों को न लाएं. नौकरी में बदलाव के योग बनते दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है. आप संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने की तैयारी कर सकते हैं. आप जीवनसाथी को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जाएंगे.

    सिंह राशि:

    आज का दिन किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा. आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी. कानूनी मामले में आपको जीत मिलने से खुशी होगी. आप यदि प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, तो आपको किसी बड़ी डील के मिलने से आपकी आय भी बढ़ेगी और आप अपने खर्चों को आसानी से कर पाएंगे. आपके मन में कुछ नया करने के लिए उथल-पुथल लगी रहेगी. आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोलें.

    कन्या राशि:

    आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा. आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है. आपके पिताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसमें ढील बिल्कुल न दें. आपको अपने पारिवारिक मामलों को लेकर भी समझदारी दिखानी होगी. आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी. जो लोग घर से दूर काम कर रहे हैं, उन्हें लापरवाही करने से बचना होगा.

    तुला राशि:

    आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है. आपको किसी काम को लेकर निराशा हाथ लगेगी. आपका मन भी परेशान रहेगा. यदि आपने बिना सोचे-समझे किसी योजना में धन लगाया, तो उसके डूबने की संभावना है. आपको कार्यक्षेत्र में कामों में परिवर्तन करना होगा. आपको अपनी संतान की सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतनी होगी. आपने यदि किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो वह आपको धोखा दे सकता है. वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ेगा.

    वृश्चिक राशि:

    आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. आपके मन में खुशियां भरपूर रहेंगी. आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है. आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा. आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें. आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है. वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी. आप अपने व्यवसाय में कुछ नया बदलाव कर सकते हैं.

    धनु राशि:

    आज आपके मन में किसी बात को लेकर टेंशन बनी रहेगी. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है. आप अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, जिससे उनमें कोई गड़बड़ी हो सकती है. विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा. आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी. घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी.

    मकर राशि:

    आज का दिन आपके लिए सुख-साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है. नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन बढ़िया रहेगा. आप अपने कामों को लेकर किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं. कोई कानूनी मामला आपको थोड़ी टेंशन देगा, जिसके लिए आपको किसी अच्छे वकील से बातचीत करनी होगी. आप अपने घर में जरूरत की चीजों की खरीदारी पर अच्छा-खासा खर्च करेंगे. किसी अतिथि के आगमन से माहौल खुशनुमा बना रहेगा.

    कुंभ राशि:

    आज के दिन आप कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे. आपका आत्मविश्वास भी कमजोर रहेगा. आपके मन में किसी काम को लेकर संशय हो, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे न बढ़ें. माताजी की सेहत में गिरावट आने से आपको सावधानी बरतनी होगी और खर्चों में वृद्धि होगी. आप अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाएंगे. आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने से खुशी होगी. संतान को पढ़ाई-लिखाई को लेकर आप कहीं बाहर भेज सकते हैं.

    मीन राशि:

    आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है. आप किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध न करें. परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप माहौल को शांत करने की कोशिश करें. आप अपने बिजनेस में किसी काम को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी. राजनीति की ओर कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी, उन्हें किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है.

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Articleप्रयागराज में एयरफोर्स का ट्रेनी विमान क्रैश, तालाब में गिरा, पायलट को किया रेस्क्यू
    Next Article Mahtari Vandan Yojana: महतारियों के लिए जरूरी खबर, 20 हजार महिलाएं पते पर नहीं, मृत्यु के कारण हटे 82 हजार नाम

    Related Posts

    Hanuman Jayanti 2026: कब है हनुमान जयंती, 1 या 2 अप्रैल? इस दिन बजरंगबली का ध्‍यान करने से मिलेगी संकटों से मुक्ति

    01/26/2026

    इस साल बसंत पंचमी पर नहीं शादी का मुहूर्त, इस तारीख से बजेंगी शहनाइयां, ये है वजह

    01/24/2026

    Mahtari Vandan Yojana: महतारियों के लिए जरूरी खबर, 20 हजार महिलाएं पते पर नहीं, मृत्यु के कारण हटे 82 हजार नाम

    01/22/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202688 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) उपमुख्यमंत्री अरुण साव की संवेदनशीलता से दिव्यांग कपिल के चेहरे पर लौटी मुस्कान

    * डोंगानाला जनसमस्या निवारण शिविर में आवेदन पर हुई त्वरित कार्रवाई * मौके पर मिली…

    (कोरबा) सहकारी समिति से समय पर खाद-बीज मिलने से खेती की तैयारी हुई आसान

    (कोरबा) किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासकोरबा (मंथन)

    (कोरबा) बरपाली और कोटमेर में जनसमस्या निवारण शिविर आहूत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.