Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»नवा रायपुर प्रीमियर लीग 2026: सामान्य प्रशासन विभाग का शानदार प्रदर्शन, एनआईसी मंत्रालय टूर्नामेंट से बाहर
    कोरबा

    नवा रायपुर प्रीमियर लीग 2026: सामान्य प्रशासन विभाग का शानदार प्रदर्शन, एनआईसी मंत्रालय टूर्नामेंट से बाहर

    By Vimal Mittal01/20/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नवा रायपुर | 20 जनवरी

    नवा रायपुर में आयोजित नवा रायपुर प्रीमियर लीग (NPL) का रोमांच दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न विभागों के बीच खेले गए मुकाबलों में दर्शकों को जबरदस्त उत्साह, रणनीति और संघर्ष देखने को मिला। दिनभर चले मुकाबलों में कुल चार रोमांचक मैच खेले गए, जिनमें सभी टीमों ने जीत के लिए पुरजोर प्रयास किए।
    पहला मुकाबला: पशु चिकित्सा विभाग बनाम जीएसटी विभाग
    पहला मैच पशु चिकित्सा विभाग एवं जीएसटी विभाग के मध्य खेला गया। पशु चिकित्सा विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाए। टीम की ओर से अनुराग ने 22 रन एवं जयदीप ने 14 रनों की उपयोगी पारी खेली।
    लक्ष्य का पीछा करते हुए जीएसटी विभाग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। उत्कृष्ट गेंदबाजी के लिए जीएसटी विभाग के पूरन को मात्र 12 रनों में 4 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
    दूसरा मुकाबला: कोष लेखा विभाग बनाम आयुष्मान भारत
    दूसरा मुकाबला कोष लेखा विभाग एवं आयुष्मान भारत विभाग के बीच खेला गया। कोष लेखा विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए।
    टीम के ओपनर बल्लेबाज प्रमोद वर्मा एवं उत्कर्ष ने महत्वपूर्ण 62 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए आयुष्मान भारत की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 45 रन बनाकर सिमट गई।
    घातक गेंदबाजी करते हुए दुर्गेश ने 4 विकेट एवं उत्कर्ष ने 2 विकेट चटकाए। कोष लेखा विभाग के प्रमोद वर्मा को 54 रनों की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
    तीसरा मुकाबला: कृषि विभाग बनाम खाद्य औषधि विभाग
    तीसरा मुकाबला कृषि विभाग एवं खाद्य औषधि विभाग के मध्य खेला गया। कृषि विभाग के संचालक आई.एस. राहुल देव ने कप्तान की भूमिका निभाते हुए टीम को जीत दिलाई। आयोजन समिति द्वारा उनका स्वागत किया गया।
    इस अवसर पर संचालक राहुल देव ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भागदौड़ भरी दिनचर्या में ऐसे खेल आयोजन कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। साथ ही उन्होंने आयोजन को निरंतर जारी रखने हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
    कृषि विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खाद्य औषधि विभाग की टीम 4 विकेट के नुकसान पर मात्र 46 रन ही बना सकी। कृषि विभाग ने घातक गेंदबाजी एवं शानदार क्षेत्ररक्षण के दम पर आसान जीत दर्ज की।
    कृषि विभाग के नरेंद्र यादव ने 14 रनों की उपयोगी पारी खेलने के साथ 2 विकेट भी झटके और मैन ऑफ द मैच रहे।
    चौथा मुकाबला: सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय बनाम एनआईसी मंत्रालय
    चौथा मुकाबला सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय एवं एनआईसी मंत्रालय (NIC) के बीच खेला गया। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाए, जिसमें जय का महत्वपूर्ण 22 रनों का योगदान रहा।
    जवाब में एनआईसी मंत्रालय की टीम 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 43 रन बनाकर सिमट गई। घातक गेंदबाजी एवं सटीक क्षेत्ररक्षण के चलते सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने आसान जीत दर्ज की।
    टीम की ओर से जय ने 25 रनों की शानदार पारी खेलने के साथ 3 विकेट भी झटके और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
    उल्लेखनीय है कि 19 जनवरी को खेले गए मुकाबले में सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने एनपीएल के दो बार के विजेता पुलिस मुख्यालय को करारी शिकस्त दी थी, जबकि इस मैच में एनआईसी मंत्रालय टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
    उपस्थिति
    इस अवसर पर आयोजन समिति की ओर से सह-संयोजक जय कुमार साहू, संतोष कुमार वर्मा, सुनील उपाध्याय, संजीत शर्मा, लोकेश वर्मा, महेंद्र साहू, देवाशीष दास, आकाश त्रिपाठी, अमित शर्मा, सुरेश ढीढी, विष्णु पाटेकर, राघव, रमन साहू सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
    नवा रायपुर प्रीमियर लीग के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों एवं दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
    कमल वर्मा
    संयोजक – नवा रायपुर प्रीमियर लीग
    प्रदेश अध्यक्ष
    छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ
    मो. 9425509920
    जय कुमार साहू
    सह-संयोजक – नवा रायपुर प्रीमियर लीग
    अध्यक्ष
    विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ
    संतोष कुमार वर्मा
    सह-संयोजक – नवा रायपुर प्रीमियर लीग
    कार्यकारी अध्यक्ष
    विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ
    प्रतिलिपि:
    समस्त संपादक
    दैनिक समाचार पत्र / वेब न्यूज
    उपरोक्त समाचार को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र/वेब न्यूज में प्रकाशित करने का सादर अनुरोध है।

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous ArticleCG Ration News: राशन दुकानों में चावल का स्टॉक नहीं, दुकानों से खाली हाथ लौट रहे BPL कार्डधारी
    Next Article पुलिस कमिश्नर सिस्टम क्या है? जो 23 जनवरी से छत्तीसगढ़ में होगा लागू, जानें पूरी व्यवस्था

    Related Posts

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    07/28/2026

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    07/28/2026

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    07/28/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/28/2026

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    कोरबा (मंथन) यूट्यूब से मुक्केबाजी के पैंतरे सीखकर अभ्यास के बूते केंद्रीय विद्यालय के छात्र…

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    (कोरबा) अजय का सीआईएसएफ में चयन होने पर उसके ग्राम लौटने पर किया गया आत्मीय स्वागत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.