Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) राताखार के जोड़ा पुल के पास नहर में मिली अज्ञात लाश

    (कोरबा) पहाड़ी कोरवा युवती बनी प्रेरणाश्रोत

    (कोरबा) कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»मनोरंजन»Horror Films In 2026: इस साल सिनेमाघरों में होगा डर का राज, रिलीज होंगी ये हॉरर फिल्में
    मनोरंजन

    Horror Films In 2026: इस साल सिनेमाघरों में होगा डर का राज, रिलीज होंगी ये हॉरर फिल्में

    By Vimal Mittal01/19/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    हॉरर
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Horror Films In 2026: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हॉरर जॉनर एक बार फिर से अपनी जड़ों को मजबूत कर रहा है. पिछले कुछ सालों में जहां सीक्वल और हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का क्रेज बढ़ा था, वहीं साल 2026 इस मामले में काफी अलग और रोमांचक होने वाला है. इस साल बॉक्स ऑफिस पर ऐसी कई हॉरर फिल्में दस्तक देने के लिए तैयार हैं, जो किसी पुरानी फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि पूरी तरह से नई और मौलिक कहानियों पर आधारित हैं. ये फिल्में नए किरदारों, डरावने पहलुओं और रोंगटे खड़े कर देने वाले सीन के साथ फैंस के बीच दहशत फैलाने के लिए आ रही है.

    भूत बंगला फिल्म कब रिलीज होगी?

    अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला के साथ सिनेमाघरों में वापसी करने जा रही है. यह फिल्म 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में अक्षय के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, मनोज जोशी और परेश रावल भी नजर आएंगे.

    अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी ने पहले कई हिट फिल्में दी हैं, इसलिए फैंस इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं. अब देखना होगा कि भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है.

    वीवन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट थिएटर में कब आएगी?

    हॉरर और मिस्ट्री लवर्स के लिए साल 2026 में ‘वीवन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ (VVAN- Force of the Forest) एक बड़ा धमाका होने वाली है. अरुणभ कुमार और दीपक कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फ्रेश जोड़ी पहली बार सिनेमाघरों में दहशत का सामना करती नज़र आएगी.

    हाल ही में जारी हुए फिल्म के पहले पोस्टर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिससे दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है. सस्पेंस और डर के अनूठे मिश्रण वाली यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.

    शक्ति शालिनी सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी?

    मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स के बढ़ते दायरे में साल 2026 में एक और दिलचस्प नाम जुड़ने जा रहा है ‘शक्ति शालिनी’. मशहूर निर्देशक आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल जोरों पर है. फिल्म में अनीट पड्डा एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली भूमिका में नजर आएंगी, जो इस हॉरर यूनिवर्स में नया रोमांच जोड़ेंगी.

    सस्पेंस और कॉमेडी के अनोखे तड़के के साथ ‘शक्ति शालिनी’ साल के अंत में दर्शकों को डराने और हंसाने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह फिल्म साल के आखिरी महीने 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

    इस साल इन फिल्मों के सीक्ववल भी आ सकते हैं

    इसके अलावा, साल 2026 बॉलीवुड की कई चर्चित हॉरर हिट्स के सीक्वल के नाम भी रहने वाला है. फैंस को काफी लंबे समय से प्रतीक्षित ‘भेड़िया 2’ में वरुण धवन का खौफनाक अवतार, ‘तुम्बाड 2’ की रहस्यमयी दुनिया और ‘हॉन्टेड 3डी: घोस्ट ऑफ पास्ट’ का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीन फिर से देखने को मिल सकता है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इन फिल्मों की ऑफिशियल रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है.

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous ArticleVande Bharat Sleeper Train: टिकट बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी नियम, कैंसिल करने पर जा सकता है पूरा रिफंड
    Next Article आज का राशिफल: 20 जनवरी दिन मंगलवार, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

    Related Posts

    ‘जन नायकन’ सेंसर सर्टिफिकेट विवाद: मद्रास हाईकोर्ट ने एकल पीठ का आदेश किया रद्द, रिलीज पर सस्पेंस कायम

    01/27/2026

    Border 2 Box Office: ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, तीसरे दिन की इतने करोड़ की कमाई, ‘धुरंधर’ को दे दी पटखनी

    01/26/2026

    सेलिब्रिटी आज़ादी, आम मुसलमानों पर पाबंदी: समाज के दोहरे मापदंडों का कड़वा सच

    01/26/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026120 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 03/31/2026

    (कोरबा) राताखार के जोड़ा पुल के पास नहर में मिली अज्ञात लाश

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के राताखार क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जोड़ा…

    (कोरबा) पहाड़ी कोरवा युवती बनी प्रेरणाश्रोत

    (कोरबा) कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं

    (कोरबा) सम्पत्तिकर संबंधित बडे़ बकायादार की सम्पत्ति की गई सील

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.