Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण ठंड का प्रकोप, अंबिकापुर में पारा 4.7 डिग्री पर पहुंचा, जानिए आपके शहर का हाल
    कोरबा

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण ठंड का प्रकोप, अंबिकापुर में पारा 4.7 डिग्री पर पहुंचा, जानिए आपके शहर का हाल

    By Vimal Mittal01/18/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    छत्तीसगढ़
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में भीषण ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है. सर्दी का सबसे ज्यादा असर उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में दिख रहा है. सरगुजा संभाग में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. मैनपाट में भयंकर ठंड की वजह से घास-पत्तों पर ओस की बूंद जम गई. प्रदेश का सबसे ठंडा शहर अंबिकापुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सरगुजा और आसपास के जिलों में कोहरे का असर भी देखने को मिला.

    जगदलपुर सबसे गर्म शहर

    राजधानी रायपुर के लालपुर में 12.5 डिग्री, माना में 8.2 डिग्री, बिलासपुर में 10.2 डिग्री, पेंड्रा रोड में 9.8 डिग्री, अंबिकापुर में 4.7, जगदलपुर में 9 डिग्री, दुर्ग में 9 डिग्री और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं प्रदेश का सबसे गर्म शहर जगदलपुर रहा, जहां तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस मापा गया.

    शीतलहर का यलो अलर्ट जारी

    • मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य क्षेत्र के लिए शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के बाकी हिस्से में मौसम शुष्क बना रहेगा. वहीं, अगले तीन दिनों में पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. इसके बाद इसमें बदलाव की कोई संभावना नहीं है.

    वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बढ़ेगी ठंड

    • एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे सटे पाकिस्तान और पड़ोस के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर स्थित है. मध्य और ऊपरी उष्णकटिबंधीय पश्चिमी हवाओं में गर्त के साथ इसका अक्ष औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है.
    • उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर औसत समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर 145 नॉट की गति से चल रही है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से छत्तीसगढ़ में ठंड का असर लगातार देखने को मिलेगा.
    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous ArticleBastar Pandum: बस्तर पंडुम के कार्यक्रम में बदलाव, अब समापन इस तारीख को होगा
    Next Article CG News: CM विष्णुदेव साय समेत बीजेपी के कई नेता दिल्ली रवाना, BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में होंगे शामिल

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.