Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»SECL को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से बड़ा झटका, जांच अधिकारी की रिपोर्ट पर उठे सवाल, कहा- नियमों से बाहर दी गई सजा कानूनन अमान्य’
    कोरबा

    SECL को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से बड़ा झटका, जांच अधिकारी की रिपोर्ट पर उठे सवाल, कहा- नियमों से बाहर दी गई सजा कानूनन अमान्य’

    By Vimal Mittal01/17/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    SECL
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    CG News: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) को बड़ा झटका देते हुए स्पष्ट किया है कि नियम और कानून के दायरे से बाहर जाकर दी गई सजा कानून की दृष्टि से अमान्य है. कोर्ट ने याचिकाकर्ता कर्मचारी का निलंबन रद्द करते हुए वेतन, इंक्रीमेंट सहित समस्त सेवा लाभ तीन माह के भीतर प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.

    जानें पूरा मामला

    कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी एसईसीएल में लेखा अधिकारी के पद पर पदस्थ रजनीश कुमार गौतम के विरुद्ध पूर्व सैनिकों की एजेंसियों से संबंधित कोल लोडिंग और परिवहन बिलों की बकाया राशि की कटौती व वसूली में कथित लापरवाही को लेकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी. विभागीय जांच के बाद उन्हें एक वर्ष के लिए निचले वेतनमान में पदावनत कर दिया गया था तथा इस अवधि में इंक्रीमेंट भी रोक दिया गया था. इस आदेश को चुनौती देते हुए याचिकाकर्ता ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की. मामले की सुनवाई जस्टिस एके प्रसाद की सिंगल बेंच में हुई.

    ‘जांच में जिम्मेदारी का कोई प्रमाण नहीं’

    याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत ने दलील दी कि विवादित बिलों की लेखा परीक्षा, जांच या वसूली से संबंधित कोई भी जिम्मेदारी याचिकाकर्ता को कभी सौंपी ही नहीं गई थी. उनकी भूमिका केवल बिल प्राप्त कर आगे भेजने तक सीमित थी. जांच में ऐसा कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे यह साबित हो सके कि याचिकाकर्ता को वसूली या जांच का दायित्व सौंपा गया था.

    कोर्ट ने अनुशासनात्मक प्राधिकारी की कार्रवाई पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता के बचाव में प्रस्तुत महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्देशों की पूरी तरह अनदेखी की गई है. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व निर्णयों का हवाला देते हुए हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वैधानिक नियमों से परे जाकर दी गई कोई भी सजा कानूनन टिकाऊ नहीं हो सकती.

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous ArticleCG Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठिठुरन ने बढ़ाई परेशानी, सरगुजा में 4.4 डिग्री पहुंचा पारा, आज भी शीतलहर का अलर्ट
    Next Article ‘जी राम जी’ पर महिला कांग्रेस महासचिव गुंजन सिंह ने BJP सरकार पर साधा निशाना, अपराध को लेकर भी उठाए सवाल

    Related Posts

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    06/03/2026

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    06/03/2026

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    06/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.