Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) पत्रकारबंधुओं की कलम, सबसे बड़ी ताकत-कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) हनुमान प्राकट्य उत्सव मनाने उसकी रूपरेखा तय करने बैठक आहूत

    (कोरबा) 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जैन समाज ने मनाई जयंती

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»काट रहे कुत्ते और भिड़ रहे मालिक: पालतू जानवर बनने लगे हिंसा की वजह, मारपीट तक की आ रही नौबत
    कोरबा

    काट रहे कुत्ते और भिड़ रहे मालिक: पालतू जानवर बनने लगे हिंसा की वजह, मारपीट तक की आ रही नौबत

    By Vimal Mittal01/16/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    मालिक
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिलासपुर जिले में जहां आवारा कुत्तों के काटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, वहीं अब पालतू कुत्ते भी आम लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि कई मामलों में पालतू कुत्तों के मालिक खुद भी हिंसक व्यवहार पर उतर आए हैं. कुत्ते को बांधकर रखने की बात कहने पर गाली-गलौज, मारपीट और यहां तक कि जानलेवा हमले तक की नौबत आ गई. पुलिस ने ऐसे मामलों में अपराध भी दर्ज किए हैं. पुलिस का कहना है कि यदि किसी के पालतू जानवर से किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचता है, तो भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 291 के तहत 6 माह तक की जेल या जुर्माना हो सकता है. इसके बावजूद कई लोग लापरवाही बरत रहे हैं.

    क्रिकेट खेलते बच्चों पर कुत्ते का हमला, विरोध करने पर गाली-गलौज

    सिटी कोतवाली क्षेत्र के कतियापारा दुर्गा चौक क्षेत्र में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे. गेंद पड़ोसी के घर के पास चली गई, जिसे लेने गए बच्चों पर पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया. स्लोक देवांगन और आलोक देवांगन के पैरों में गंभीर चोट आई और खून निकल आया. जब परिजनों ने इलाज के लिए इंजेक्शन लगाने की बात कही तो कुत्ते की मालकिन सुनीता गढ़ेवाल ने गाली-गलौज शुरू कर दी. पुलिस ने इस मामले में प्रार्थी प्रियंका इंदवा की शिकायत पर कुत्ते की मालकिन पर धारा 291 और 296 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है.

    दो महीने में पिता-पुत्र दोनों को काटा

    सिविल लाइन क्षेत्र के मंगला धुरीपारा क्षेत्र में राजमिस्त्री का काम करने वाले युवक पिंटू कोशले को मोहल्ले के पालतू कुत्ते ने जांघ पर काट लिया. इससे पहले उसी कुत्ते ने उनके बेटे को भी काटा था. पीड़ित ने बताया कि कुत्ते का मालिक शुभम मिरी उसे हमेशा खुला छोड़ देता है और शिकायत करने पर धमकी देता है. पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है.

    स्कूटी से घर लौट रहे छात्र को दौड़ाकर काटा

    मसानगंज क्षेत्र में बीजेएमसी का छात्र तुषार मिश्रा रात में स्कूटी से घर लौट रहा था. पड़ोसी ऋचा तिवारी का पालतू कुत्ता खुला छोड़ा गया था, जिसने उसे जांघ पर काट लिया. इससे पहले उसी कुत्ते ने उसकी बहन को भी काटा था, लेकिन तब समझौते में मामला दब गया। इस बार पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है.

    कुत्ता बांधने को कहा तो पड़ोसियों ने किया जानलेवा हमला

    सीपत क्षेत्र में कुत्ते को बांधकर रखने की सलाह देना एक ग्रामीण शिव कुमार सूर्यवंशी को भारी पड़ गया. पालतू कुत्ते के काटने की शिकायत लेकर जब ग्रामीण पड़ोसी कमल सूर्यवंशी के पास गया तो कमल व उसके परिजनों ने मारपीट शुरू कर दी और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने सभी आरोपियों पर अपराध दर्ज किया है.

     

     

     

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous ArticleOTT Release This Week: एंटरटेनमेंट का महाधमाका… ‘मस्ती 4’ से लेकर ‘120 बहादुर’ तक… जानें कहां होंगी रिलीज
    Next Article ढह गया ठाकरे परिवार का 25 सालों का किला, BMC में बीजेपी की वापसी, ‘उद्धव-राज’ पर शिंदे भारी

    Related Posts

    (कोरबा) पत्रकारबंधुओं की कलम, सबसे बड़ी ताकत-कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    03/31/2026

    (कोरबा) हनुमान प्राकट्य उत्सव मनाने उसकी रूपरेखा तय करने बैठक आहूत

    03/31/2026

    (कोरबा) 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जैन समाज ने मनाई जयंती

    03/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026126 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 03/31/2026

    (कोरबा) पत्रकारबंधुओं की कलम, सबसे बड़ी ताकत-कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    * कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता…

    (कोरबा) हनुमान प्राकट्य उत्सव मनाने उसकी रूपरेखा तय करने बैठक आहूत

    (कोरबा) 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जैन समाज ने मनाई जयंती

    (कोरबा) नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक युवक की हुई संदिग्ध मौत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.