Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»देश - विदेश»क्या यूपी में प्रियंका गांधी के चेहरे पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव? पार्टी में बढ़ रही सक्रियता, जानिए क्या है रणनीति
    देश - विदेश

    क्या यूपी में प्रियंका गांधी के चेहरे पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव? पार्टी में बढ़ रही सक्रियता, जानिए क्या है रणनीति

    By Vimal Mittal01/12/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    यूपी
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    UP Politics: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी भले ही कोई खास कमाल नहीं कर पाई है लेकिन अब वह पूरी तैयारियों के साथ मैदान में जुट गई है. अगले साल 2027 में यूपी में एक बार फिर विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके लिए सभी दलों ने कमर कसना शुरू कर दिया है. कांग्रेस पार्टी भी पूरी तरह से एक्टिव दिखाई दे रही है. कांग्रेस की कमान इस बार राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी संभाल सकती हैं. यानी प्रियंका गांधी यूपी विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका में नजर आ सकती है.

    लोकसभा में मिलीं 6 सीटें

    • लोकसभा चुनाव की अगर बात करें तो इसमें भी कांग्रेस पार्टी ने कोई खास कमाल नहीं दिखाया लेकिन समाजवादी पार्टी से गठबंधन होने की वजह से 6 सीट अपने नाम कर ली थी. 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी का प्रभार संभाला था. हालांकि इस चुनाव में उनके भाई और तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी खुद अमेठी से चुनाव हार गए थे.
    • हालांकि राहुल गांधी दो सीटों से चुनाव लड़े थे, जिसमें उन्हें वायनाड से जीत मिली थी. 2019 के बाद प्रियंका को 2022 विधानसभा चुनाव की भी कमान दी गई, लेकिन पार्टी की हालत नहीं सुधरी. इस चुनाव में कांग्रेस सिर्फ 2 सीट पर आ गई.

    प्रियंका गांधी का पार्टी में बढ़ा कद

    • जब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खराब प्रदर्शन रहा तो प्रियंका ने कुछ दिनों के लिए यूपी की राजनीति से दूरी बना ली, लेकिन एक बार फिर वो राजनीति में सक्रिय नजर आने वाली हैं. पिछले कई सालों में प्रियंका गांधी का कद पार्टी में काफी बढ़ा है.
    • चाहे संसद में MGNREGA पर बहस हो या वंदे मातरम पर… इन मुद्दो पर बहस के जरिए प्रियंका गांधी ने लोगों का ध्यान खींचा. यहां तक कि अब पार्टी के कई नेता प्रियंका गांधी को पीएम उम्मीदवार बनाने की बात तक करने लगे हैं.

    कितने दिनों तक चलेगा जनसंपर्क?

    • यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर 100 दिनों के जनसंपर्क अभियान की घोषणा की गई है. वहीं पार्टी के ही अन्य पिछड़ा वर्ग ने सामाजिक न्याय के मुद्दों को उजागर करने के लिए एक साल तक चलने वाली ‘परिवर्तन प्रतिज्ञा’ अभियान की शुरुआत करने जा रही है.
    • यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी 20 जिला और शहरी पार्टी इकाइयों को सूचित किया है कि पार्टी के सभी नेता अपने-अपने क्षेत्रों में 100 दिवसीय राजनीतिक कार्य योजना जारी करेंगे. इसमें जनसभाएं आयोजित करना और सत्ता पक्ष पर निशाना बनाते हुए रैलियां निकालना शामिल है. तो वही पिछड़ा वर्ग के अभियान का समापन 2027 में रैली के साथ किया जाएगा.

    ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का दिया था नारा

    • बता दें, प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधते हुए 2021 में एक नारा दिया था… ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’. प्रियंका गांधी का यह नारा काफी सुर्खियों में रहा. प्रियंका ने इस अभियान की शुरुआत लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में भाजपा विरोधी प्रदर्शनों का नेतृत्व करते हुए किया.
    • लेकिन, 2022 विधानसभा चुनाव के बाद वह ‘गायब’ हो गईं. फिलहाल, अब वो यूपी में एक बार फिर सक्रियता बढ़ा रही हैं.
    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous ArticleDelhi Cold Wave: उत्तर भारत में भीषण ठंड का प्रकोप, दिल्ली में तापमान 3°C से नीचे, IMD ने जारी किया अलर्ट
    Next Article कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला, केंद्रीय राज्य मंत्री और डिप्टी सीएम मंच पर थे मौजूद

    Related Posts

    (कोरबा) डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की अहम् भूमिका पर दिया जोर

    02/27/2026

    (कोरबा) गेवरा क्षेत्र की सात कोयला खदानों में गेट मीटिंग

    02/09/2026

    ‘स्कूलों में मुफ्त में मिले सेनेटरी पैड, वरना मान्यता होगी रद्द…’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

    01/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026138 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202690 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202680 Views

    (कोरबा) लगभग आधा दर्जन लोग जबरिया उठा ले गए एक युवक को गाड़ी में

    04/22/202649 Views
    Don't Miss
    कोरबा 06/03/2026

    (कोरबा) बालको मंडल में भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री बने निखिल मित्तल-समर्थकों में खुशी की लहर

    कोरबा (मंथन) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में संगठनात्मक विस्तार के तहत बालको मंडल में…

    (कोरबा) गिट्टी अनलोड करते समय पलटा ट्रक पलटा, टला बड़ा हादसा

    (कोरबा) साइकिल के पहियों से सपनों की उड़ान

    (कोरबा) छिपाकर रखी अंग्रेजी मदिरा और 80 लीटर डीजल बरामद-कथित महिला आरोपी गिरफ्तार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.