Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) त्रिपुरा राइफल्स के वाहन से टकराई बाइक-मृत्यु

    (कोरबा) एसईसीएल में उच्चस्तरीय बैठक हुई संपन्न

    (कोरबा) पोस्टमार्टम में देरी होने पर सरपंच ने मर्चुरी कर्मचारी को पीटा-आईसीयू में भर्ती

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»धान खरीदी में करोड़ों का फर्जीवाड़ा: अपेक्स बैंक की रिपोर्ट पर 6 के खिलाफ FIR, फड़ प्रभारी गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    धान खरीदी में करोड़ों का फर्जीवाड़ा: अपेक्स बैंक की रिपोर्ट पर 6 के खिलाफ FIR, फड़ प्रभारी गिरफ्तार

    By Vimal Mittal01/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    धान खरीदी
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के धान खरीदी केंद्र कोनपारा में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान 6 करोड़ 55 लाख से अधिक की बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) जशपुर के नोडल अधिकारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में खरीदी केंद्र के प्राधिकृत अधिकारी सहित कुल 6 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

    पुलिस ने धान खरीदी उपकेंद्र के फड़ प्रभारी शिशुपाल यादव (39 वर्ष) निवासी ग्राम झारमुंडा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले के अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

    अपेक्स बैंक के नोडल अधिकारी राम कुमार यादव (61 वर्ष) की रिपोर्ट के अनुसार, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोनपारा के धान खरीदी उपकेंद्र में वर्ष 2024-25 के दौरान कुल 1,61,250 क्विंटल धान की खरीदी दर्शायी गई थी, जबकि मिलों एवं संग्रहण केंद्रों को केवल 1,40,663.12 क्विंटल धान ही भेजा गया। इस प्रकार 20,586.88 क्विंटल धान की कमी पाई गई। संयुक्त जांच दल ने भौतिक सत्यापन में पाया कि मौके पर धान उपलब्ध नहीं था और रिकॉर्ड के अनुरूप भारी कमी की पुष्टि हुई।

    शासन को 6 करोड़ 55 लाख 26 हजार 979 रुपए का नुकसान

    जांच में प्रति क्विंटल 3100 रुपये की दर से धान की कीमत 6 करोड़ 38 लाख 19 हजार 328 रुपये आंकी गई। इसके अतिरिक्त धान पैकिंग में उपयोग किए गए 4,898 नग बारदाने (नए व पुराने) की कीमत 17 लाख 07 हजार 651 रुपये बताई गई। कुल मिलाकर शासन को 6 करोड़ 55 लाख 26 हजार 979 रुपये की आर्थिक क्षति होना पाया गया। पुलिस ने इस मामले में भुनेश्वर यादव (प्राधिकृत अधिकारी), जयप्रकाश साहू (समिति प्रबंधक), शिशुपाल यादव (फड़ प्रभारी), जितेंद्र साय (कंप्यूटर ऑपरेटर),
    अविनाश अवस्थी (सहायक फड़ प्रभारी), चंद्र कुमार यादव (उप सहायक फड़ प्रभारी) के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 320, 336, 338 एवं 61 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

    फरार आरोपियों की तलाश जारी : एसएसपी

    विवेचना के दौरान फड़ प्रभारी शिशुपाल यादव की गिरफ्तारी की गई, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस टीम उनकी पतासाजी में जुटी हुई है। SSP शशिमोहन सिंह ने बताया कि अपेक्स बैंक जशपुर के नोडल अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर धान खरीदी उपकेंद्र कोनपारा में करोड़ों रुपये की अनियमितता के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में पुलिस की जांच निरंतर जारी है।

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous ArticleCG – रेरा ने वॉलफोर्ट एलेन्सिया परियोजना के प्रमोटर पर 10 लाख का जुर्माना लगाया
    Next Article CG BREAKING: बिजली सब स्टेशन में भीषण आग, आसमान में काले धुएं का गुबार, मची अफरा-तफरी

    Related Posts

    (कोरबा) त्रिपुरा राइफल्स के वाहन से टकराई बाइक-मृत्यु

    04/04/2026

    (कोरबा) एसईसीएल में उच्चस्तरीय बैठक हुई संपन्न

    04/04/2026

    (कोरबा) पोस्टमार्टम में देरी होने पर सरपंच ने मर्चुरी कर्मचारी को पीटा-आईसीयू में भर्ती

    04/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026133 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/04/2026

    (कोरबा) त्रिपुरा राइफल्स के वाहन से टकराई बाइक-मृत्यु

    * दुसरा गंभीर घायल * हादसे के बाद घटना स्थल से भागे जवान कोरबा (मंथन)…

    (कोरबा) एसईसीएल में उच्चस्तरीय बैठक हुई संपन्न

    (कोरबा) पोस्टमार्टम में देरी होने पर सरपंच ने मर्चुरी कर्मचारी को पीटा-आईसीयू में भर्ती

    (कोरबा) माइनिंग ऑपरेशंस और भविष्य की योजनाओं की समीक्षा करने छत्तीसगढ़ पहुँचे कोल इंडिया चेयरमैन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.