Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) कथा स्थल में मिली सोने की चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

    (कोरबा) बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ

    (कोरबा) हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की भीड़

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»टैरिफ को लेकर धौंस दिखाते रह गए ट्रंप, इधर भारत ने दे दिया तगड़ा झटका, 2 अरब लोगों के लिए बाजार बनाएगी ये डील
    छत्तीसगढ़

    टैरिफ को लेकर धौंस दिखाते रह गए ट्रंप, इधर भारत ने दे दिया तगड़ा झटका, 2 अरब लोगों के लिए बाजार बनाएगी ये डील

    By Vimal Mittal01/21/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    टैरिफ
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    India EU FTA: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार टैरिफ का डर दिखाकर हर देश पर दवाब बढ़ाना चाहते हैं. भारत पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है. लेकिन इसके बावजूद भी भारतीय अर्थव्यवस्था का दमखम दिख रहा है. आईएमएफ से लेकर वर्ल्ड बैंक तक ने भारत का लोहा माना है. एक ओर जहां डोनाल्ड ट्रंप लगातार टैरिफ की धमकियां दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भारत लगातार नए खेल खेलता जा रहा है और इकोनॉमी में आगे बना हुआ है. कुछ दिनों के अंदर ही कई देश जिसमें ओमान से लेकर न्यूजीलैंड तक शामिल है. ये सभी ट्रेड डील करने वाले हैं. ट्रेड डील जब पूरी हो जाएगी तो भारत और यूरोपीय यूनियन के बीच एफटीए होगा. इसकी जानकारी खुद EU चेयरमैन उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने दिए हैं.

    EU चेयरमैन उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बताया कि एफटीए के दौरान बड़ी डील करार होने की संभावना है. उन्होंने यह भी कहा कि दावोस दौरे के बाद वो भारत का भी दौरा कर सकती हैं. यह बात उन्होंने दावोस में अपने संबोधन के दौरान कही है. उन्होंने कहा कि हम एफटीए को अंतिम रूप देने के करीब पहुंच रहे हैं. यह डील दुनिया के दो बड़े बाजारों के बीच आर्थिक संबंधों को नया आकार दे सकती है. अगर ऐसा हुआ तो यह भारत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी.

    क्या बोलीं वॉन डेर लेयेन?

    • यूरोपियन यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि अभी बहुत काम करना बाकी है. लेकिन हम फिलहाल व्यापार समझौते के अंतिम कगार पर हैं. यह समझौता 2 अरब लोगों के लिए बाजार बनाएगा. जिसे लोग अब तक की सबसे बड़ी ट्रेड डील कहते हैं. यह वैश्विक जीडीपी का लगभग एक चौथाई हिस्सा होगा.
    • इस डील के माध्यम से भारत यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों वाले बाजार तक पहुंच बना सकेगा और निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा. हालांकि भारत-यूरोपीय संघ की व्यापार समझौते पर बातचीत करीब 15 सालों से चल रही है. लेकिन कोई निर्णय नहीं लिया गया. 2022 से फिर इसे सक्रिय रूप दिया गया है, जिसमें भारत-EU ट्रेड डील को लेकर बात चीत आगे बढ़ रही है.

    दुनियाभर के देशों को ट्रंप ने दी धमकी

    बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले करीब 1 साल से टैरिफ को लेकर दुनिया को डराने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कई देशों पर बहानेबाजी करते हुए मनमौजी टैरिफ लगाई है. भारत पर जो टैरिफ लगाई, उसको लेकर कहा कि रूसी तेल खरीदने पर ऐसा किया गया. हाल ही में ग्रीनलैंड पर भी कब्जा करने वाले 8 यूरोपीय देशों पर 10 प्रतिशत की टैरिफ लगाई है. पिछले सप्ताह ही फ्रांस की वाइन और शैम्पेन पर भी 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी है. जिसका असर दुनिया भर के शेयर बाजार में देखने को मिला है. फिलहाल, अब देखना यह होगा कि भारत की चाल से डोनाल्ड ट्रंप अपनी टैरिफ को कम करेंगे या यथावत रखेंगे.

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous ArticleCG Cabinet Decision: आबकारी नीति को मंजूरी, नवा रायपुर में 4 उद्यमिता केंद्र बनाने और STPI से समझौता, पढ़ें साय कैबिनेट के बड़े फैसले
    Next Article प्रयागराज में एयरफोर्स का ट्रेनी विमान क्रैश, तालाब में गिरा, पायलट को किया रेस्क्यू

    Related Posts

    (कोरबा) कथा स्थल में मिली सोने की चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

    04/01/2026

    (कोरबा) बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ

    04/01/2026

    (कोरबा) हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की भीड़

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026127 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) कथा स्थल में मिली सोने की चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

    * आदर्श नगर की प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने पेश की सत्यनिष्ठा की मिसाल…

    (कोरबा) बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ

    (कोरबा) हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की भीड़

    (कोरबा) जेसीआई कोरबा सेंट्रल लीजेंड्स ने जलाराम बापा मंदिर में किया हनुमान भजन और सुंदरकांड का आयोजन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.