Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) कथा स्थल में मिली सोने की चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

    (कोरबा) बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ

    (कोरबा) हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की भीड़

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जिले में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ
    कोरबा

    (कोरबा) जिले में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

    By Vinod Mittal03/25/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * मरीजों को वितरित किए गए पोषण किट
    कोरबा (मंथन) विश्व टीबी दिवस के अवसर पर कोरबा कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत 100 दिवसीय पहचान एवं उपचार अभियान का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में टीबी उन्मूलन को लेकर जागरूकता बढ़ाने और प्रभावी उपचार सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
    कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान टीबी उन्मूलन के प्रयासों को और गति प्रदान करेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य संभावित मरीजों की समय पर स्क्रीनिंग, जांच और उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराना है, ताकि बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सके।
    इस दौरान नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और जनभागीदारी से ही देश को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प साकार हो सकेगा। कार्यक्रम में टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार किट का वितरण भी किया गया, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद मिलेगी। अधिकारियों ने जानकारी दी कि जिले की 102 ग्राम पंचायतें अब तक टीबी मुक्त घोषित की जा चुकी हैं और प्रशासन का लक्ष्य पूरे जिले को टीबी मुक्त बनाना है।
    इस अवसर पर उद्योग, श्रम एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा, नगर निगम आयुक्त, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने मिलकर टीबी उन्मूलन के लिए सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।

    25 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) हाइड्रोलिक जैक टूटने से ट्रैलर पलटा-एक की मृत्यु
    Next Article (कोरबा) चैत्र नवरात्र में माँ सर्वमंगला मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    Related Posts

    (कोरबा) कथा स्थल में मिली सोने की चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

    04/01/2026

    (कोरबा) बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ

    04/01/2026

    (कोरबा) हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की भीड़

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026131 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) कथा स्थल में मिली सोने की चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

    * आदर्श नगर की प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने पेश की सत्यनिष्ठा की मिसाल…

    (कोरबा) बालको के साडा कॉलोनी और तालाब मोहल्ला में सड़क मरम्मत कार्य का शुभारंभ

    (कोरबा) हनुमंत कथा के चौथे दिन ढपढप में उमड़ी आस्था की भीड़

    (कोरबा) जेसीआई कोरबा सेंट्रल लीजेंड्स ने जलाराम बापा मंदिर में किया हनुमान भजन और सुंदरकांड का आयोजन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.