Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) ग्राम सतरेंगा में 6 ठिकानों पर मारा गया छापा-लाखों की अवैध लकड़ी जब्त

    (कोरबा) महतारी वंदन योजना के तहत वार्ड 27 में लगाया गया ई-केवायसी शिविर

    कोरबा) टी.पी. नगर क्षेत्र के ट्रांसफार्मर में लगी आग

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ने किया पीपलपानी में फैमिली कैंपिंग एवं नेचर स्टडी कार्यक्रम का आयोजन
    कोरबा

    (कोरबा) यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ने किया पीपलपानी में फैमिली कैंपिंग एवं नेचर स्टडी कार्यक्रम का आयोजन

    By Vinod Mittal04/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * जाने प्रकृति के रहस्य
    * डीएसपीएम के सीई कंसल ने वितरण किया प्रमाण पत्र
    कोरबा (मंथन) यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की कोरबा यूनिट द्वारा हरे-भरे पहाड़ों और प्राकृतिक सुंदरता से घिरे मनोहारी स्थल ग्राम पीपलपानी में अपने प्रथम ट्वाइलाइट फैमिली कैंपिंग एवं नेचर स्टडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 50 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    कार्यक्रम सायं 4 बजे प्रारंभ होकर रात्रि 11बजे तक चला। प्रतिभागियों ने घने जंगलों के बीच प्रकृति का अद्भुत अनुभव प्राप्त किया। मुख्य अतिथि के रूप में युथ हॉस्टल कोरबा यूनिट के संरक्षक एवं डीएसपीएम के मुख्य अभियंता संजीव कंसल, विशिष्ट अतिथि श्रीमती अलका कंसल थी। कार्यक्रम चेयरमैन संदीप सेठ के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें कैंपिंग, गुफा अन्वेषण, जलप्रपात भ्रमण, तारों का अवलोकन तथा जल संबंधी गतिविधियों जैसी रोमांचक गतिविधियां आयोजित की गईं। हल्की वर्षा ने मौसम को सुहावना बना दिया, वहीं रात में लालिमा लिए चंद्रमा का दृश्य अत्यंत मनमोहक रहा। कार्यक्रम में खगोल विज्ञान पर आधारित जानकारी भी सदस्यों को प्राप्त हुई। विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं समूह गतिविधियों ने प्रतिभागियों में उत्साह और टीम भावना को बढ़ाया। श्रीमती रत्ना नामदेव के नृत्य, ए.वाई. तोमर, शैलेश गुप्ता एवं संतोष धुर्वे द्वारा संगीत प्रस्तुति ने वातावरण को जीवंत बना दिया। मुख्य अतिथि संजीव कंसल ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। खेलों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
    कार्यक्रम में रीना मिश्रा, त्रिभुवन, पी.एल. मिरेन्द्र, सुमन सेठ, विकास नामदेव, अध्यक्ष सतीश शुक्ला, मनोज मिश्रा, डॉ. सुनील, कल्पना, अलका, ऋतिका, शिव कुमारी, ए.वाई. तोमर तथा दोलेराम साहू सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर एम.सी. सोनी, साधना, सुपर्णा चटर्जी, कल्पना, शांति, मंजू बिष्ट, त्रिवेणी देवी, आनंद, स्मिता देशपांडे, नविता तोमर, रुद्र शरण, भावना, राकेश चंद्रा, लता चंद्रा, शैलेश गुप्ता, डॉ. उषी बाला, भूपेंद्र राजपूत, सीमा राजपूत, अनामिका गुप्ता, अतुल गुप्ता, कमलेश, मनीषा, निहारिका एवं विशाल सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।

    08 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में कथित आरोपी गिरफ्तार
    Next Article (कोरबा) रद्द रहेगी कई ट्रेनें-यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

    Related Posts

    (कोरबा) ग्राम सतरेंगा में 6 ठिकानों पर मारा गया छापा-लाखों की अवैध लकड़ी जब्त

    04/10/2026

    (कोरबा) महतारी वंदन योजना के तहत वार्ड 27 में लगाया गया ई-केवायसी शिविर

    04/10/2026

    कोरबा) टी.पी. नगर क्षेत्र के ट्रांसफार्मर में लगी आग

    04/10/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026134 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202640 Views

    कोरबा) चक्का जाम पश्चात सड़क और ब्रिज निर्माण के लिए हुआ समझौता

    03/25/202633 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/10/2026

    (कोरबा) ग्राम सतरेंगा में 6 ठिकानों पर मारा गया छापा-लाखों की अवैध लकड़ी जब्त

    कोरबा (मंथन) कोरबा वनमंडल अंतर्गत बालको वन परिक्षेत्र के ग्राम सतरेंगा में वन विभाग ने…

    (कोरबा) महतारी वंदन योजना के तहत वार्ड 27 में लगाया गया ई-केवायसी शिविर

    कोरबा) टी.पी. नगर क्षेत्र के ट्रांसफार्मर में लगी आग

    (कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा में ठेका कर्मियों ने किया प्रदर्शन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.