कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के ग्राम कापा नवापारा (चोटिया) के जंगल रास्ते से गुजरते वक्त एक चलती कार में एकाएक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। इसके बाद लहराती कार सड़क से उतर कर पेड़ से टकरा कर थम गई। बताया जा रहा है कि कार अंबिकापुर की तरफ से बिलासपुर जा रही थी।
इस घटना व बचने के प्रयास में चालक के कपड़ों में आग लग गई थी जिसे बुझाकर खुद को सुरक्षित किया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने डायल 112 को दी। मदद के लिये 112 आने में विलम्ब होने पर चालक ने बाइक से लिफ्ट ले लिया।
17 फरवरी / मंथन मित्तल



