Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) अंचल के लब्धख्याति विद्यालय डीपीएस बालको में एनसीसी नामांकन प्रक्रिया 2026-27 संपन्न

    (कोरबा) भाजपा को-ऑपरेटिव सेल की कार्यकारिणी घोषित

    (कोरबा) कोरबा में कर्मचारी फेडरेशन का विस्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) हाउसिंग बोर्ड कालोनियों में गहराया जल संकट
    कोरबा

    (कोरबा) हाउसिंग बोर्ड कालोनियों में गहराया जल संकट

    By Vinod Mittal04/13/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 15-20 मिनट की सप्लाई से लोग परेशान
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के हाउसिंग बोर्ड की शहरी कालोनियों में गर्मी बढ़ते ही पेयजल संकट ने गंभीर रूप ले लिया है। यह समस्या नई नहीं है, बल्कि वर्षों से बनी हुई है, बावजूद इसके अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। अनियमित जल आपूर्ति के कारण अधिकांश घरों में निस्तारी के लिए भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे रहवासियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।
    जानकारी के अनुसार कोरबा अंचल अंतर्गत रामपुर, गोकुलनगर, खरमोरा, दादर और बरबसपुर सहित हाउसिंग बोर्ड की कई कालोनियां इस समस्या से जूझ रही हैं। सबसे अधिक दिक्कत उन परिवारों को हो रही है जिनके मकान कालोनी के अंतिम छोर पर स्थित हैं। दरअसल, मुख्य पानी टंकी कालोनी के बीच में होने के कारण अंतिम छोर तक पानी पहुंचने में काफी समय लग जाता है। जब तक वहां पानी पहुंचता है, तब तक सप्लाई का निर्धारित समय समाप्त हो जाता है और टाइम कीपर द्वारा पानी बंद कर दिया जाता है।
    जानकारी के अनुसार स्थिति यह है कि कई घरों की छतों पर रखी पानी की टंकियां खाली रह जाती हैं, जिससे लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए भी जूझना पड़ रहा है। गर्मी के इस मौसम में पानी की कमी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
    * बिल ज्यादा, आपूर्ति कम-रहवासियों में नाराजगी
    हाउसिंग बोर्ड की कालोनियों में रहने वाले लोगों से पानी के लिए प्रति माह 250 रुपए शुल्क लिया जाता है, जबकि नगर निगम द्वारा पाइपलाइन के माध्यम से अन्य मोहल्लों में रहने वाले लोगों से मात्र 200 रुपए मासिक वसूले जाते हैं। इसके बावजूद नगर निगम क्षेत्रों में पर्याप्त समय तक पानी की आपूर्ति की जाती है, जबकि हाउसिंग बोर्ड कालोनियों में महज 15 से 20 मिनट ही पानी मिलता है।
    इस असमानता को लेकर रहवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल आपूर्ति का समय बढ़ाने और व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि उन्हें गर्मी के मौसम में राहत मिल सके।

    13 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) अप्पू गार्डन में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को तौला गया लड्डुओं से
    Next Article (कोरबा) कोरबा में कर्मचारी फेडरेशन का विस्तार

    Related Posts

    (कोरबा) अंचल के लब्धख्याति विद्यालय डीपीएस बालको में एनसीसी नामांकन प्रक्रिया 2026-27 संपन्न

    04/13/2026

    (कोरबा) भाजपा को-ऑपरेटिव सेल की कार्यकारिणी घोषित

    04/13/2026

    (कोरबा) कोरबा में कर्मचारी फेडरेशन का विस्तार

    04/13/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026134 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202640 Views

    कोरबा) चक्का जाम पश्चात सड़क और ब्रिज निर्माण के लिए हुआ समझौता

    03/25/202637 Views
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़ 04/13/2026

    (कोरबा) अंचल के लब्धख्याति विद्यालय डीपीएस बालको में एनसीसी नामांकन प्रक्रिया 2026-27 संपन्न

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के बालको नगर क्षेत्र में स्थापित और संचालित लब्धख्याति दिल्ली पब्लिक…

    (कोरबा) भाजपा को-ऑपरेटिव सेल की कार्यकारिणी घोषित

    (कोरबा) कोरबा में कर्मचारी फेडरेशन का विस्तार

    (कोरबा) हाउसिंग बोर्ड कालोनियों में गहराया जल संकट

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.