Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) खदान से प्रभावित ग्रामीणों ने बुनियादी हक और बसाहट सहित रोजगार की मांग को लेकर रोका उत्पादन

    (कोरबा) बालको पर लगा सार्वजनिक सड़क पर कब्जा करने का संगीन आरोप

    (कोरबा) सुश्री सरोज पांडेय के कार्यक्रम से बीजेपी में मची हलचल

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) खदान से प्रभावित ग्रामीणों ने बुनियादी हक और बसाहट सहित रोजगार की मांग को लेकर रोका उत्पादन
    कोरबा

    (कोरबा) खदान से प्रभावित ग्रामीणों ने बुनियादी हक और बसाहट सहित रोजगार की मांग को लेकर रोका उत्पादन

    By Vinod Mittal04/13/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एवं संचालित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना अंतर्गत आने वाले ग्राम नराईबोध के ग्रामीणों ने पुनर्वास, बसाहट और रोजगार जैसी मूलभूत मांगों को लेकर ग्राम पंचायत के नेतृत्व में अलसुबह 7:00 बजे से ग्रामीणों ने भठोरा फेस खदान बंद कर दी। आंदोलन के कारण खदान में कामकाज पूरी तरह ठप्प हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व में जिला प्रशासन, एसईसीएल प्रबंधन और ग्राम नराईबोध के बीच हुई त्रिपक्षीय बैठक में कई अहम समझौतों पर सहमति बनी थी लेकिन आज तक उन्हें अमलीजामा नहीं पहनाया गया है।
    आंदोलनकारियों की मुख्य मांगो के अंतर्गत प्रभावित ग्रामीणों को उचित बसाहट स्थल और वहां नागरिक सुविधाएं प्रदान करना, पूर्व में छूटे हुए मकानों की जीपीएस के माध्यम से पारदर्शी नापना, उचित मुआवजा, समझौते के अनुसार आउटसोर्सिंग कंपनी में 70% स्थानीय प्रभावित ग्रामीणों को प्राथमिकता के साथ रोजगार, बसाहट स्थल पर लंबित विकास कार्यों को तत्काल शुरू करना इत्यादि हैं।
    ग्राम पंचायत नराईबोध के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि यह केवल सांकेतिक विरोध नहीं है। यदि प्रबंधन और प्रशासन तत्काल ठोस निर्णय नहीं लेते हैं, तो 15 अप्रैल से खदान के समीप ही विशाल पंडाल लगाकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।
    पार्षद अमिला राकेश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रबंधन ने बार-बार केवल आश्वासन दिया है, धरातल पर कोई काम नहीं हुआ जब तक हमारी मांगों पर सार्थक कार्यवाही नहीं होती यह आंदोलन जारी रहेगा। किसी भी अप्रिय स्थिति की पूरी जिम्मेदारी एसईसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन की होगी।

    13 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) बालको पर लगा सार्वजनिक सड़क पर कब्जा करने का संगीन आरोप

    Related Posts

    (कोरबा) बालको पर लगा सार्वजनिक सड़क पर कब्जा करने का संगीन आरोप

    04/13/2026

    (कोरबा) सुश्री सरोज पांडेय के कार्यक्रम से बीजेपी में मची हलचल

    04/13/2026

    (कोरबा) आगामी सत्र से पहले हर हाल में पूरा हो कोरबा मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य : कलेक्टर कुणाल दुदावत

    04/13/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026134 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202640 Views

    कोरबा) चक्का जाम पश्चात सड़क और ब्रिज निर्माण के लिए हुआ समझौता

    03/25/202637 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/13/2026

    (कोरबा) खदान से प्रभावित ग्रामीणों ने बुनियादी हक और बसाहट सहित रोजगार की मांग को लेकर रोका उत्पादन

    कोरबा (मंथन) सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के…

    (कोरबा) बालको पर लगा सार्वजनिक सड़क पर कब्जा करने का संगीन आरोप

    (कोरबा) सुश्री सरोज पांडेय के कार्यक्रम से बीजेपी में मची हलचल

    (कोरबा) आगामी सत्र से पहले हर हाल में पूरा हो कोरबा मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य : कलेक्टर कुणाल दुदावत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.