Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) पत्रकारबंधुओं की कलम, सबसे बड़ी ताकत-कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) हनुमान प्राकट्य उत्सव मनाने उसकी रूपरेखा तय करने बैठक आहूत

    (कोरबा) 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जैन समाज ने मनाई जयंती

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अखबार वितरक संघ का तृतीय प्रादेशिक सम्मेलन अंतर्गत मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने की 10 लाख देने की घोषणा
    कोरबा

    (कोरबा) अखबार वितरक संघ का तृतीय प्रादेशिक सम्मेलन अंतर्गत मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने की 10 लाख देने की घोषणा

    By Vinod Mittal03/31/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * बाथरूम, टॉयलेट एवं बाऊंड्रीवाल के लिए करी 10 लाख की घोषणा
    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल में चल रहे अखबार वितरक संघ के तृतीय प्रादेशिक सम्मेलन में कोरबा विधायक एवं प्रदेश के कॅबिनवत मंत्री लखन लाल देवांगन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने की। अखबार वितरक संघ के तृतीय प्रादेशिक सम्मेलन में जिले भर से सदस्य एवं ब्लाक सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए, वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह सहित देश के कई राज्यों से पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। महासम्मेलन अभूतपूर्व ढंग से सफल रहा।
    उक्त महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि कोरबा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश में भाजपा सरकार सभी वर्ग के लिए काम कर रही है और देश के साथ राज्य भी आगे बढ़ रहा है। अखबार वितरक कई चुनौतियों से जूझ रहे हैं और इस वर्ग के उत्थान के लिए भी हम प्रतिबद्ध हैं। अखबार वितरक संघ का प्रदेश कार्यालय, वार्ड क्रमांक 15, न्यू पानी टंकी, टी पी नगर कोरबा के विकास के लिए में और महापौर मिलकर काम करेंगे। उन्होंने तत्काल प्रदेश कार्यालय में बाथरूम, टॉयलेट एवं बाऊंड्रीवाल के लिए 10 लाख रूपए देने घोषणा की और कहा कि इसे यथाशीघ्र प्रारंभ भी कर दिया जाएगा। आगे और भी अन्य काम के लिए में या महापौर राशि स्वीकृत करेंगे। अखबार वितरक संघ की ओर से प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल ने कैबिनेट मंत्री से मांग की और सरल, सहज मंत्री ने यह सौगात दे दी। संघ ने अपनी अन्य मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री एवं महापौर को मांगपत्र सौंपा।
    इस अवसर पर महापौर ने कहा कि कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का कार्यकाल 2 वर्ष हो रहा है और मेरा कार्यकाल अभी एक वर्ष पूर्ण हुआ है और इस अल्प कार्यकाल में नगर निगम क्षेत्र में 800 करोड़ से अधिक कार्यों की स्वीकृति हो चुकी है। अखबार वितरक संघ को आगे बढ़ाने हम हर संभव मदद करेंगे।
    * छत्तीसगढ़ में भी हो अखबार वितरक कल्याण मंडल का गठन-सुनील पाटनकर
    सम्मेलन में महाराष्ट्र अखबार राज्य वृत्तपत्र विक्रेता संघटना के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाटनकर एवं उनकी टीम भी उपस्थित हुए और कहा कि हमारे प्रयासों से महाराष्ट्र सरकार ने अखबार वितरकों के कल्याण के लिए अखबार वितरक कल्याण मंडल का गठन किया है और यहां के अखबार वितरकों के लिए भी अखबार वितरक कल्याण मंडल का गठन करने की मांग कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन से की और कहा कि आपके माध्यम से हमारी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाएं और आप भी इसके लिए प्रयास करें।
    कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह ने भी सम्बोधित किया और अखबार वितरकों की आर्थिक पहलुओं सहित चुनौतियों के बारे में अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष पी.एस. चंदेल ने भी सम्बोधित किया और कहा कि अखबार वितरक भले ही नीचे तबके के हो सकते हैं, लेकिन भीख नहीं मांगेंगे, हमें अपना अधिकार चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अखबार वितरकों को भी पर्याप्त रूप से मिले।
    इस अवसर पर श्रम विभाग के अधिकारियों ने यहां कैम्प लगाया और छूटे हुए सदस्यों का श्रम हितग्राही कार्ड बनाए। कोरबा के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने टीम के साथ स्वास्थ्य शिविर लगाया और यहां उपस्थित लोगों का परीक्षण भी किया और आवश्यक टीप्स दिए और दवाई का वितरण किया।
    सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रफूल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, प्रेमलता बंजारे, रामकुमार साहू, ईश्वर पटेल, कोरबा भाजपा मंडल के अध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित बाहर से आए अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह, महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पाटनकर, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल मंचस्थ थे।
    विशिष्ट अतिथि के रूप में दूसरे प्रदेश से आए पदाधिकारी पंकज भट्ट, राकेश सैनी, रामश्रेष्ठ पासवान, भोला अवस्थी, भागवत नारायण चौरसिया, दिनेश उईके, विनोद पन्नासे सहित टीम के अन्य सदस्यों की उपस्थिति से सम्मेलन की गरीमा बढ़ी और राष्ट्रीय वितरक महामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह, महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील पाटनकर ने छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के कार्यालय में रखे शिकायत बॉक्स को भी चेक किया और किसी प्रकार का शिकायत नहीं मिला और छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के कोरबा जिला के पदाधिकारी का किए गए कार्यकाल की प्रशंसा कर संघ को 3 वर्ष आगे और बागडोर संभालने का टीम के साथ निर्णय लिया गया।
    * अखबार वितरक रामा को मिली नई सायकिल
    विशिष्ट अतिथि एवं वक्ता के रूप में पधारे राष्ट्रीय वितरक महामंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामरक्षा सिंह एवं उनकी टीम ने एक सायकिल प्रदत्त की और ऐसे अखबार वितरक को देने का एलान किया, जो आर्थिक दृष्टि से कमजोर हो। सौभाग्य से यह सायकिल रामा (रामायण सिंह) को मिली और अतिथियों के हाथों यह सायकिल रामा को दी गई। सायकिल पाकर रामा का चेहरा खिल उठा और आभार व्यक्त किया। यहां उपस्थित अखबार वितरकों का भी सम्मान कर हौसला बढ़ाया गया।
    सम्मेलन में आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू ने किया। कार्यक्रम का संचालन करमजीत भगत ने किया। इस अवसर पर जिला संरक्षक रेशम साहू, रायगढ़ जिला अध्यक्ष सुरेश भारती, बिलासपुर अध्यक्ष सियाराम विश्वकर्मा, जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष बजरंग यादव, जिला सचिव जयकुमार नेताम, तपेश्वर राठौर, मीडिया प्रभारी रामा, रायसिंह, अनिल गिरी, शंकर दीवान, संतराम पटेल, तुमान हरदी बाजार इकाई अध्यक्ष महेंद्र राठौर, इकाई अध्यक्ष फैज मोहम्मद, पाली इकाई अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, कटघोरा इकाई अध्यक्ष बबलू यादव (कन्हैया), बांकीमोंगरा इकाई अध्यक्ष दीवाकर नाहक, जमनीपाली इकाई अध्यक्ष दीपक साहू, रविन्दर, राकेश साहू, विजय दास, दीलबाग, जीवन लाल चौहान, राजकुमार पटेल, दिलीप यादव, राज, कृष्ण निर्मलकर, हर्ष नेताम, बजरंग यादव, अज्जू, निखिल देवांगन सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। संघ के सीए प्रमेश चंदेल एवं योगेश वैश्य विशेष रूप से उपस्थित थे।
    * संस्कारम् टीम ने की सहभागिता
    अखबार वितरक संघ के तृतीय प्रादेशिक सम्मेलन में संस्कारम् टीम ने भी अपनी सहभागिता निभाई। अध्यक्ष आकांक्षा चंदेल ने संस्कारम् टीम के सेवा, समर्पण एवं संस्कार शिक्षा का संक्षिप्त परिचय दिया और कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। संस्कारम् टीम को भी नगर निगम से स्वेच्छानुदान राशि देने की घोषणा महापौर ने की। इस अवसर पर संरक्षक चित्रलेखा चंदेल, सचिव नेहा अग्रवाल, उपसचिव दीपिका पुजारी, प्रियंका जायसवाल, रेणुका लदेर सारिका सिन्हा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
    प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष गेंदलाल शुक्ला, लक्ष्मीकांत जोशी, रंजन प्रसाद, सुधीर राजपूत, हरीश तिवारी, सत्यनारायण पाल, दुर्गेश श्रीवास्तव, युधिष्ठिर राजवाड़े, दिनेश राज, भुवनेश्वर महतो, देवराज राठौर, कुश शर्मा सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे, जिन्हें मंच से सम्मानित किया गया।

    31 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) राताखार के जोड़ा पुल के पास नहर में मिली अज्ञात लाश
    Next Article (कोरबा) अधिवक्ता संघ चुनाव अंतर्गत निर्विरोध निर्वाचित हुए दो पदाधिकारी

    Related Posts

    (कोरबा) पत्रकारबंधुओं की कलम, सबसे बड़ी ताकत-कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    03/31/2026

    (कोरबा) हनुमान प्राकट्य उत्सव मनाने उसकी रूपरेखा तय करने बैठक आहूत

    03/31/2026

    (कोरबा) 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जैन समाज ने मनाई जयंती

    03/31/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026126 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 03/31/2026

    (कोरबा) पत्रकारबंधुओं की कलम, सबसे बड़ी ताकत-कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    * कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता…

    (कोरबा) हनुमान प्राकट्य उत्सव मनाने उसकी रूपरेखा तय करने बैठक आहूत

    (कोरबा) 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जैन समाज ने मनाई जयंती

    (कोरबा) नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक युवक की हुई संदिग्ध मौत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.