कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के आर.पी. नगर फेस-1 में दशहरा मैदान के पास ही लगा ट्रांसफार्मर के पास वाहन की ठोकर से ट्रांसफार्मर की सुरक्षा दीवार टूट गई, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। शहर के आर.पी. नगर फेस-1 में दशहरा मैदान में नवरात्रि, गणेश चतुर्थी समेत अन्य मौके पर कार्यक्रम होते हैं जिसमें लोगों की जमकर भीड़ रहती है। नवरात्रि व दशहरा के दौरान मेला जैसा माहौल रहता है।
मैदान के पास ही लगे ट्रांसफार्मर से किसी तरह का हादसा न हो इसके लिए चारों ओर सुरक्षा दीवार खड़ी की गई है। किसी वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक ओर के दीवार को टक्कर मार दी। दीवार टूटकर गिरी तो वहां मौजूद स्वान के 3 बच्चो की दबने से मृत्यु हो गई।
26 फरवरी / मंथन मित्तल



