Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) राज्यसभा चुनाव अंतर्गत ‘क्रॉस वोटिंग’ का दंश और बिखरते किलों की कहानी
    कोरबा

    (कोरबा) राज्यसभा चुनाव अंतर्गत ‘क्रॉस वोटिंग’ का दंश और बिखरते किलों की कहानी

    By Vinod Mittal03/17/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) सत्ता के गलियारों में वफादारी की कसमें खाने वाले जब पीठ में छुरा घोंपते हैं, तो उसकी गूँज बहुत दूर तक जाती है। इसी कड़ी में ओडिशा के राज्यसभा चुनाव में जो ‘नंगा नाच’ हुआ है, उसने साबित कर दिया है कि राजनीति अब सिद्धांतों का अखाड़ा नहीं, बल्कि गद्दारों की मंडी बन चुकी है। नवीन पटनायक जिन्हें अपना सिपाही समझकर मैदान में उतार रहे थे, वे असल में विपक्षी खेमे के ‘स्लीपर सेल’ निकले।
    * शर्मनाक ‘अपनों’ ने ही बेची पार्टी की साख
    बीजेडी के 8 और कांग्रेस के 3 विधायकों ने जिस तरह अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार की बलि चढ़ाई, वह लोकतंत्र के चेहरे पर करारा तमाचा है। कोई अपने पिता के अपमान का बदला लेने का राग अलाप रहा है, तो किसी को अपनी ही पार्टी का गठबंधन रास नहीं आ रहा। लेकिन सच तो यह है कि ये सिर्फ बहाने हैं, असली खेल तो उस ‘पावर’ और ‘मैनेजमेंट’ का है जिसने इन माननीयों के ईमान को एक झटके में हिला दिया। क्या ये विधायक जनता के भरोसे के साथ खिलवाड़ नहीं कर रहे ?
    * कांग्रेस-बीजेडी का बेमेल निकाह और ‘तलाक’ की नौबत
    नवीन बाबू और कांग्रेस ने सोचा था कि साथ मिलकर बीजेपी को रोक लेंगे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनके अपने ही घर में ‘आस्तीन के सांप’ पल रहे हैं। ये कैसी विडंबना है कि चुनाव से पहले कसमें खाई गईं और वोटिंग के वक्त खंजर निकाल लिए गए। सौभिक बिस्वाल और देबीरंजन त्रिपाठी जैसे नेताओं ने जो ‘खुल्लम-खुल्ला’ बगावत की है, वह नवीन पटनायक के उस अनुशासन की धज्जियां उड़ा रही है जिसका ढिंढोरा वे सालों से पीटते आए हैं।
    * बिहार का सरेंडर और हरियाणा की नौटंकी
    बिहार में तो विपक्षी एकता का ऐसा ‘जनाजा’ निकला कि 4 विधायक डर के मारे मैदान ही छोड़ गए। जब लड़ने का दम नहीं था, तो जनता को उम्मीदें क्यों दीं ? उधर हरियाणा में वोटों की गिनती पर मची रार बता रही है कि हार के डर से अब नेता चुनाव आयोग की चौखट पर नाक रगड़ने को मजबूर हैं।
    यह सिर्फ एक चुनाव का नतीजा नहीं है, बल्कि उन क्षेत्रीय क्षत्रपों के लिए मौत की घंटी है, जो यह मानकर बैठे थे कि उनके विधायक उनकी जेब में हैं। जब पार्टी का अनुशासन कागज का टुकड़ा बन जाए और विधायक अपनी ही पार्टी की कब्र खोदने लगें, तो समझ लीजिए कि अंत निकट है। नवीन बाबू, अगर अब भी आप नहीं जागे और इन ‘जयचंदों’ का इलाज नहीं किया, तो याद रखिये इतिहास गद्दारों को माफ नहीं करता और जनता वफादारी की अर्थी उठाने वालों को सत्ता से उखाड़ फेंकने में देर नहीं लगाती।

    17 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) अवैध अतिक्रमण पर नगर निगम ने चलाया बुलडोजर
    Next Article (कोरबा) चैत्र नवरात्रि पर माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में ज्योति कलशों के प्रकाशपूंज से दमकेगा परिसर

    Related Posts

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    04/01/2026

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    04/01/2026

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026131 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    * 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ * विधायक कटघोरा,…

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    (कोरबा) दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी सहारा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.