Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर मद से उरगा में पक्की सड़क का सपना हुआ साकार
    कोरबा

    (कोरबा) अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर मद से उरगा में पक्की सड़क का सपना हुआ साकार

    By Vinod Mittal02/26/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 500 मीटर सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू
    * सीएसआर पहल के तहत ग्रामीण अधोसंरचना को मिल रही मजबूती
    कोरबा (मंथन) कोरबा-चांपा मार्ग अंतर्गत ग्राम पंचायत उरगा में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अदाणी फाउंडेशन की पहल पर अदाणी पावर लिमिटेड के सीएसआर मद से 500 मीटर लंबी सीमेंट कांक्रीट (सीसी) सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। ग्रामीणों को लंबे समय से कच्ची सड़क के कारण आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बारिश के दौरान कीचड़ और जलभराव से स्थिति गंभीर हो जाती थी। नई सीसी सड़क बनने से इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे आमजन, विद्यालयीन छात्र और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
    भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत उरगा की सरपंच ललिता समेलाल, उपसरपंच सनत दिवाकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामचंद्र पाटले एवं चंद्रकांता सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने इस पहल को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में पंच जीवन दास, रामलाल जगत, श्याम कार्तिक, सुभाष डहरिया, दिनेश अग्रवाल, धनेश्वर दास महंत, अनुसुईया कंवर और वचन बाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सीएसआर विभाग से पवन महतो, प्रीति प्रजापति, स्वप्निल कुमार और सुमित साहू भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले ग्राम कटबीतला में सामुदायिक मंच निर्माण के लिए भी भूमिपूजन किया गया था। कोरबा क्षेत्र के ग्राम पताड़ी, सरगबुंदिया, ढनढनी, पहंदा, कटबीतला और खोद्दल सहित 14 ग्रामो में शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना विकास से जुड़े कार्य संचालित किए जा रहे हैं। ‘कम्युनिटी फर्स्ट’ थीम के तहत सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता दी जा रही है।

    26 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) “संकल्प बजट 2026-27” विकास, युवा सशक्तिकरण और कोरबा को मिली सौगातों के साथ प्रदेश की आकांक्षाओं का सशक्त प्रतिफल-पार्षद नरेंद्र देवांगन
    Next Article (कोरबा) वाहन की ठोकर से ट्रांसफार्मर की सुरक्षा दीवार हुई क्षतिग्रस्त

    Related Posts

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    04/01/2026

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    04/01/2026

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026131 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    * 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ * विधायक कटघोरा,…

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    (कोरबा) दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी सहारा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.