Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) दीपों से जगमगाएगा मां सर्वमंगला का दरबार
    कोरबा

    (कोरबा) दीपों से जगमगाएगा मां सर्वमंगला का दरबार

    By Vinod Mittal03/19/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * शक्ति उपासना के लिए जिले के सभी देवी दरबार तैयार
    कोरबा (मंथन) शक्ति उपासना का महापर्व चैत्र (बासंती) नवरात्र 19 मार्च गुरूवार से शुरू हो रहा है। हसदेव तट स्थित मां सर्वमंगला सहित जिले भर के विभिन्न देवी मंदिरों में शुभ लग्न के साथ ज्योति कलश प्रज्जवलित किए जाएंगे। नवरात्र प्रारंभ होने के साथ मनोकामना ज्योति दर्शन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा।
    शक्ति पूजा का महापर्व वर्ष में 2 बार आता है। क्वांर की तुलना में चैत्र के बासंती नवरात्र पर्व की देवी मंदिरों मेंं अपनी एक अलग अलौकिक छटा होती है। जिले में नवरात्र पर्व की तैयारी एक पखवाड़े से जारी थी, वह अब पूर्ण हो चुकी है। कोरबा अंचल के मां सर्वमंगला मंदिर सहित तमाम देवी मंदिरों में हजारों की संख्या में ज्योति कलश प्रज्जवलित किए जाएंगे। मंदिर प्रबंधन की ओर से दर्शनार्थी श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है। मंदिर परिसर में अलग-अलग कक्षों में प्रज्जवलित होने वाले ज्योति कलश के दर्शन हेतु कलशों के रखरखाव व्यवस्थित किए गए है।
    मां सर्वमंगला मंदिर के पुजारी नमन पांडेय ने बताया कि चैत्र नवरात्र में 8,000 तैल व 1,000 घृत के ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा आस्ट्रेलिया और अमेरिका से भी श्रद्धालु आनलाइन माध्यम से ज्योति जलवा रहे हैं। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया है। श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए है।
    सर्वमंगला मंदिर के अलावा मां भवानी मंदिर में भी इस बार हजारों की संख्या में कांसे की कलश में दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। यहां रामचरित्र मानस के साथ चंडी यज्ञ की परंपरा रही है। सप्तमी के दिन महा दीपदान का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा चैतुरगढ़ अष्टभुजी मंदिर, कोसगई पहाड़ मंदिरों में भी नौ दिनों तक चलने वाले अनुष्ठान के अंतर्गत दर्शनार्थियों का रेला लगा रहेगा। शहरी व पर्वतीय क्षेत्रों के अलावा गांवों देवी स्थलों में दीप प्रज्ज्वलन के साथ सेवा व जसगीत की गूंज रहेगी।
    आदि शक्ति पर्वत वासनीय माता मड़वारानी दाई मंदिर पहाड़ ऊपर मां मड़वारानी सेवा एवं जनकल्याण समिति के तत्वावधान में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी चैत नवरात्र 19 मार्च को ज्योति कलश प्रज्जविलत होगी। आखिरी दिन 27 मार्च को हवन, कन्या पूजन, भंडारा, ज्योति कलश विसर्जन किया जाएगा। समिति के सचिव विनोद कुमार साहू ने बताया कि माता मड़वारानी दाई की घट स्थापना, अखंड ज्योति के पूजा अर्चना के साथ माता मड़वारानी दाई मंदिर में नवरात्रि पर्व की मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जविलत होगी। जिसकी तैयारी चल रही हैं, साफ-सफाई रंग रोगन ज्योति कलश पंजीयन की रसीद की बुकिंग चल रही हैं इसके लिए संपर्क स्थल में जा कर रसीद प्राप्त कर सकते है।

    19 मार्च / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने भारतमाला परियोजना में गड़बड़ी की ईओडब्ल्यू से जांच कराए जाने का उठाया मुद्दा
    Next Article (कोरबा) छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फ़ेडरेशन द्वारा जंगी प्रदर्शन कर लंबित मांगों की पूर्ति हेतु मुख्यमंत्री के नाम जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों मे सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    04/01/2026

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    04/01/2026

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026131 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    * 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ * विधायक कटघोरा,…

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    (कोरबा) दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी सहारा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.