* गोताखोरों की तलाश जारी
* जलकुंभी में फंसने की जताई जा रही आशंका
कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत हसदेव नदी में नहाने गए 22 वर्षीय युवक नौशाद खान का दो दिन बाद भी कुछ पता नहींचला हैं। रविवार दोपहर दर्री थाना क्षेत्र के कलमीदुग्गू के पास यह घटना घटित हुई, जब युवक अपने तीन मित्रो के साथ नदी में नहाने गया था।
बताया जा रहा हैं की युवक ने नदी के तेज बहाव में छलांग लगा दी, जिसके बाद वह बह गया। उसे बहता देख उसके अन्य दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया और वे भी नदी में कूद गए, हालांकि वे बाल-बाल बच गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश शुरू की। अब दर्री थाना पुलिस और जिला प्रशासन की नगरसेना की गोताखोर टीम लगातार उसकी खोजबीन में जुटी हुई है।पिछले दो दिनों से जारी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि वह नदी में बहने के बाद जलकुंभी में फंस गया होगा।
दर्री थाना पुलिस ने नौशाद के साथ गए अन्य युवकों से भी पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर खोजबीन जारी है और युवक के मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्यवाही पूरी की जाएगी।
10 मार्च / मंथन मित्तल



