Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा द्वारा जिला चिकित्सालय में शिशु किट का किया गया वितरण

    (कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा बना देश का अग्रणी पावर स्टेशन

    (कोरबा) मन की बात का सामूहिक श्रवण किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) क्रिकेट प्रेमियों पर छाया स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का खुमार
    कोरबा

    (कोरबा) क्रिकेट प्रेमियों पर छाया स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का खुमार

    By Vinod Mittal02/22/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

     

    * बालको, कलेक्टर 11 और शिक्षा विभाग की टीम ने मारी बाजी

    * अतिथियों ने की कोरबा प्रेस क्लब के आयोजन की सराहना

    कोरबा (मंथन) क्रिकेट प्रेमियों पर भीमराव अंबेडकर ओपन आडिटोरियम घंटाघर मैदान में प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का खुमार छाया हुआ है।प्रतियोगिता में तीन मुकाबले खेले गए, जिसमें बालको, कलेक्टर 11 और शिक्षा विभाग की टीम ने बाजी मारी। मुकाबले में बालको की टीम ने मेयर 11 के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेयर 11 की टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट होकर 108 हीं बना सकी। इस तरह बालको की टीम ने 38 रन से मुकाबला जीत लिया।

    बालको टीम के खिलाड़ी अरविंद मानिकपुरी मैन ऑफ द मैच रहे। एक अन्य मुकाबले में कलेक्टर 11 और सीएसपीडीसीएल कोरबा की टीम के बीच भिड़ंत हुई। कलेक्टर 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 106 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसपीडीसीएल कोरबा की टीम चार विकेट खोकर 96 रन हीं बना सकी। इस तरह कलेक्टर 11 की टीम ने 10 रन से मुकाबला अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच कलेक्टर 11 के खिलाड़ी बलराज कश्यप रहे। तीसरे मुकाबले में एसपी 11 और शिक्षा विभाग की टीम के बीच भिड़ंत हुई। एसपी 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाएं। शिक्षा विभाग की टीम ने एक गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर 107 रन बनाते हुए जीत अपने नाम की। शिक्षा विभाग की टीम ने 6 विकेट से मुकाबला जीता। शिक्षा विभाग की टीम के खिलाड़ी संजय कुर्रे को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

    कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्व. केशवलाल मेहता क्रिकेट प्रतियोगिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब द्वारा आयोजित आयोजन उत्कृष्ट पहल है। प्रेस क्लब द्वारा आयोजित स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया है। सभी टीम के खिलाड़ी अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस तरह का आयोजन खेलों को बढ़ावा देने में सहायक है। कार्यक्रम में प्रेस क्लब कोरबा के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य गण, प्रेस क्लब सदस्य, पत्रकारबंधु सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व नगरजन उपस्थित थे।

     

    22 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पिछड़ा वर्ग मोर्चा के “हितग्राही सम्मान अभियान” अंतर्गत कोरबा में सुशासन का दिया सशक्त संदेश
    Next Article (कोरबा) मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर कोरबा में सेवा का संगम, भाजपा ने मनाया सेवा-सुशासन

    Related Posts

    (कोरबा) महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा द्वारा जिला चिकित्सालय में शिशु किट का किया गया वितरण

    03/30/2026

    (कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा बना देश का अग्रणी पावर स्टेशन

    03/30/2026

    (कोरबा) मन की बात का सामूहिक श्रवण किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने

    03/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/202677 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 03/30/2026

    (कोरबा) महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा द्वारा जिला चिकित्सालय में शिशु किट का किया गया वितरण

    * 100 बच्चों को मिली सहायता कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में संचालित सेवा कार्यो में…

    (कोरबा) एनटीपीसी-कोरबा बना देश का अग्रणी पावर स्टेशन

    (कोरबा) मन की बात का सामूहिक श्रवण किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने

    कोरबा) झोराघाट पिकनिक स्पॉट मार्ग पर पलटा बेकाबू ट्रैक्टर-बाल-बाल बचे लोग

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.