Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) शिवाय हॉस्पिटल में जन्मा पहला बच्चा

    (कोरबा) साडा स्कूल में रासेयो की पहल से राहगीरों के लिए प्याऊ सेवा शुरू

    (कोरबा) एसईसीएल कुसमुंडा कॉलोनी में गिरा छज्जा-परिवार सुरक्षित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) एसईसीएल कुसमुंडा कॉलोनी में गिरा छज्जा-परिवार सुरक्षित
    कोरबा

    (कोरबा) एसईसीएल कुसमुंडा कॉलोनी में गिरा छज्जा-परिवार सुरक्षित

    By Vinod Mittal04/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * जर्जर आवासों में रहने को मजबूर खदानकर्मी
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र विकास नगर कॉलोनी में खदान कर्मियों के आवासों की जर्जर हालत एक बार फिर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एमडी/106 नंबर क्वार्टर का छज्जा अचानक ढह गया। गनीमत रही कि इसमें रह रहा परिवार बाल-बाल बच गया, लेकिन इस घटना ने सैकड़ों परिवारों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय रहवासियों के अनुसार, विकास नगर कॉलोनी के आवासों की स्थिति बेहद खराब है।
    यहां अक्सर किसी न किसी क्वार्टर का हिस्सा टूटकर गिरता रहता है। लोगों का कहना है कि लगभग सभी आवास जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। एसईसीएल कर्मी ने बताया कि आवासों की बदहाली की जानकारी प्रबंधन को कई बार लिखित में दी जा चुकी है। मरम्मत के लिए आवेदन देने के बावजूद कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। रहवासियों का आरोप है कि प्रबंधन जानबूझकर लापरवाही बरत रहा है और किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। इस घटना के बाद कॉलोनी में भारी आक्रोश है।
    रहवासियों का कहना है कि वे और उनके बच्चे हर दिन डर के साये में जीने को मजबूर हैं। रात में सोते समय भी छत या दीवार गिरने का डर बना रहता है। कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों के अनुसार, ये क्वार्टर दशकों पुराने हैं और इनका रखरखाव लंबे समय से नहीं हुआ है। बारिश के मौसम में हालात और खराब हो जाते हैं, सीलन और रिसाव से दीवारें कमजोर हो चुकी हैं। कई परिवारों ने अपने खर्च पर मामूली मरम्मत कराई है, लेकिन ढांचा कमजोर होने के कारण वह टिक नहीं पाता। रहवासियों ने प्रबंधन से मांग की है कि सभी आवासों का तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराया जाए और आवश्यक मरम्मत कार्य कराई जाएं।

    10 अप्रैल / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कुसमुंडा परियोजना अंतर्गत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित
    Next Article (कोरबा) साडा स्कूल में रासेयो की पहल से राहगीरों के लिए प्याऊ सेवा शुरू

    Related Posts

    (कोरबा) शिवाय हॉस्पिटल में जन्मा पहला बच्चा

    04/10/2026

    (कोरबा) साडा स्कूल में रासेयो की पहल से राहगीरों के लिए प्याऊ सेवा शुरू

    04/10/2026

    (कोरबा) कुसमुंडा परियोजना अंतर्गत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

    04/10/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026134 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202640 Views

    कोरबा) चक्का जाम पश्चात सड़क और ब्रिज निर्माण के लिए हुआ समझौता

    03/25/202633 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/10/2026

    (कोरबा) शिवाय हॉस्पिटल में जन्मा पहला बच्चा

    * माता-पिता ने नाम रखा ‘शिवाय’ कोरबा (मंथन) चिकित्सा सेवा जब मानवीय संवेदनाओं से जुड़…

    (कोरबा) साडा स्कूल में रासेयो की पहल से राहगीरों के लिए प्याऊ सेवा शुरू

    (कोरबा) एसईसीएल कुसमुंडा कॉलोनी में गिरा छज्जा-परिवार सुरक्षित

    (कोरबा) कुसमुंडा परियोजना अंतर्गत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.