Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) “संकल्प बजट 2026-27” विकास, युवा सशक्तिकरण और कोरबा को मिली सौगातों के साथ प्रदेश की आकांक्षाओं का सशक्त प्रतिफल-पार्षद नरेंद्र देवांगन
    कोरबा

    (कोरबा) “संकल्प बजट 2026-27” विकास, युवा सशक्तिकरण और कोरबा को मिली सौगातों के साथ प्रदेश की आकांक्षाओं का सशक्त प्रतिफल-पार्षद नरेंद्र देवांगन

    By Vinod Mittal02/26/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रस्तुत “संकल्प बजट 2026-27” को विकासोन्मुख, जनकेंद्रित और दूरदर्शी बताते हुए कोरबा के पार्षद नरेंद्र देवांगन ने इसे प्रदेश की सामूहिक आकांक्षाओं को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज करार दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तैयार यह बजट मात्र आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर, समृद्ध और आधुनिक राज्य के रूप में स्थापित करने की ठोस कार्ययोजना है।
    बजट में ग्रामीण और शहरी विकास के बीच संतुलन, पारंपरिक मूल्यों और आधुनिक तकनीक का समन्वय तथा सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक प्रगति का संतुलित दृष्टिकोण स्पष्ट दिखाई देता है। प्रदेश की विकास यात्रा को नई गति देने के उद्देश्य से घोषित पाँच प्रमुख मिशन मुख्यमंत्री एआई मिशन, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन, मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन, मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन तथा मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन को निर्णायक पहल बताते हुए श्री देवांगन ने कहा कि इनसे नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। साथ ही खेल प्रतिभाओं को मंच, पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के अवसर, मजबूत आधारभूत संरचना और युवाओं के लिए उद्यमिता के नए रास्ते खुलेंगे।
    बजट में शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार सृजन को प्राथमिकता देते हुए युवाओं की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों की आय वृद्धि, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, श्रमिकों के सामाजिक सुरक्षा प्रावधानों के सुदृढ़ीकरण तथा कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को भी प्रमुखता दी गई है। जनजातीय अंचलों के सर्वांगीण विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष बल इस बजट की समावेशी सोच को दर्शाता है। ग्राम सड़क संपर्क, जल संसाधन प्रबंधन, शहरी अधोसंरचना और निवेशोन्मुख वातावरण निर्माण के माध्यम से राज्य की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक स्थिरता प्रदान करने की स्पष्ट रणनीति दिखाई देती है।
    पार्षद नरेंद्र देवांगन ने आगे बताया कि बजट में कोरबा नगर एवं जिले के लिए सड़कों के निर्माण व उन्नयन, रेल ओवरब्रिज, ग्रामीण संपर्क मार्गों और शासकीय विद्यालय भवनों के निर्माण जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। इससे क्षेत्रीय अधोसंरचना और आवागमन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी तथा वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन पहलों से कोरबा जिले के विकास को नई गति मिलेगी। पार्षद देवांगन ने विश्वास जताया कि “संकल्प बजट 2026-27” प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में छत्तीसगढ़ की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करेगा। अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों को जनोन्मुखी और विकासपरक बजट के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    26 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Articleकोरबा) आगामी सत्र में लायन दर्शन अग्रवाल होगे लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के अध्यक्ष
    Next Article (कोरबा) अदाणी फाउंडेशन के सीएसआर मद से उरगा में पक्की सड़क का सपना हुआ साकार

    Related Posts

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    04/01/2026

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    04/01/2026

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    04/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026131 Views

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views
    Don't Miss
    कोरबा 04/01/2026

    (कोरबा) जिले में स्वास्थ्य गत आपात स्थिति में जीवनरक्षक सुविधाओं का हुआ विस्तार

    * 5 नए संजीवनी एक्सप्रेस के जुड़ने से आमजन को मिलेगा लाभ * विधायक कटघोरा,…

    (कोरबा) सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

    (कोरबा) जिला कोरबा स्थित मेडिकल दुकानो मे अनियमितता पाये जाने के कारण लायसेंस निलंबित

    (कोरबा) दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी सहारा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.