कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत बालको नगर के प्रतीष्ठित व्यवसायी कैलाश जनरल स्टोर के संचालक द्वारका प्रसाद अग्रवाल का निधन अलसुबह लगभग 6:30 हो गया है। शांत, सहज, सरल मृदभासी द्वारका प्रसाद अग्रवाल के निधन से परिजन, रिश्तेदार, समाज, मित्रगण, सहित बालको नगर में शोक व्याप्त हैं।
परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया की आज दोपहर 2:00 बजे बालको नगर मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
05 अप्रैल / मंथन मित्तल



